आज मुंबई में 26/11 की 14वीं वर्षगांठ, CM शिंदे , राज्यपाल कोशयारी सहित इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि...

Today, on the 14th anniversary of 26/11 in Mumbai, CM Shinde, Governor Koshyari along with these people paid tribute...

आज मुंबई  में 26/11 की 14वीं वर्षगांठ, CM शिंदे , राज्यपाल कोशयारी सहित इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि...

आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26/11 की 14वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मुंबई : आज महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 26/11 की 14वीं वर्षगांठ पर राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि, मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा के घातक आतंकवादी हमले को 14 साल पूरी हो चुके हैं। वहीं आज इसी हमले की पुण्यतिथि पर राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर जाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

Read More मालेगांव विस्फोट; पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपी बरी

गौरतलब है कि, इसके अलावा मुंबई सहित अन्य कई स्थानों पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वहीं बीते शुक्रवार को राज्य के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि, 26/11 का आतंकवादी हमला हमारे अंतर्मन में एक ऐसा घाव है जो कभी नहीं भरेगा” और अब उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हमेशा ही प्रतिबद्ध रहेगी कि ऐसी घटना फिर कभी दोबारा न हो।

Read More मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना

जानकारी दें कि 26 नवंबर, 2008 को 10 हथियारबंद आतंकवादियों ने समुद्री मार्ग से मुंबई में धावा बोल दिया था। तब इन आतंकवादियों ने प्रसिद्ध ताज होटल सहित कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की, 166 लोग मारे गए, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी शामिल थे। कई अन्य लोग घायल हुए थे।

Read More नवी मुंबई : पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की आवश्यकता

वहीं इन हमलों में जिंदा पकड़ा गया एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को बीते 12 मार्च 2018 को पुणे के यरवदा केंद्रीय कारागार में फांसी पर लटकाया गया  गया था। इन हमलों के चलते तब राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख और गृह मंत्री आर।आर।पाटिल को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Read More कल्याण पश्चिम के चिकनघर में तेरहवीं मंजिल से गिर कर पेंटर की मौत !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News