सड़को की खस्ता हाल.... 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का दोबारा निकला टेंडर

Bad condition of roads. Tender for cement concrete 400 km road again

सड़को की खस्ता हाल.... 400 किमी सड़क को सीमेंट कंक्रीट करने का दोबारा निकला टेंडर

सड़को की खस्ता हाल दूर करने के लिए और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा ने 400 किमलोमीटर लंबी सड़क को सीमेंट कंक्रीट का नया टेंडर निकाला है। पंद्रह दिन पहले निकले टेंडर से इस टेंडर में 17 प्रतिशत खर्च की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।

मुंबई: सड़को की खस्ता हाल दूर करने के लिए और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा ने 400 किमलोमीटर लंबी सड़क को सीमेंट कंक्रीट का नया टेंडर निकाला है। पंद्रह दिन पहले निकले टेंडर से इस टेंडर में 17 प्रतिशत खर्च की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। मनपा सूत्रों के मुताबिक नया टेंडर 6100 करोड़ रुपये का होगा। इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी व अन्य टेक्स लगाकार इसकी कीमत 7000 करोड़ रुपये होगी।

यह पिछले टेंडर के मुकाबले 1200 करोड़ रुपये अधिक होगा। उल्लेखनीय है कि मनपा  अतिरिक्त आयुक्त (प्रोजेक्ट) पी वेलरासू ने बताया कि नया टेंडर पिछले टेंडर के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक दर पर है। उन्होंने कहा कि 5800 करोड़ का पिछले टेंडर वर्ष 2018 की दर पर जारी किया गया था। नया टेंडर वर्ष 2022 की दर पर जारी किया जा रहा है। जिससे प्रोजेक्ट की लागत बढ़ गई है।

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

वेलरासू ने बताया कि सड़कों पर पानी न लगने पाए इसके लिए पोरस कंक्रीट टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे गड्ढे बनने की आशंका काफी काम हो जाएगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा आयुक्त इक़बाल सिंह चहल  ने 2 अगस्त 2022 को 400 किमी लंबी सड़कों का सीमेंट कंक्रीट करने के लिए  5800 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था।

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

टेंडर में ज्यादा कंपनियों के दिलचस्पी न दिखने के कारण 1 नवंबर 2022 को यह टेंडर को रद्द कर दिया था।हमारी कोशिश है कि बड़ी संख्या में कंपनियां टेंडर भरें जिससे काम की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिले। वेलरासू ने कहा कि पुराने टेंडर में दी गई शर्तों में ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। कुछ शर्तों को थोड़ा लचीला बनाया जाएगा।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

गोखले ब्रिज को छोटे वाहनों और पैदल चलने के लिए खोलने में दस दिन लिया जायेगा निर्णय अंधेरी पश्चिम और पूर्व को जोड़नेवाले गोखले ब्रिज के दो लेन को खोलने को लेकर मनपा  अगले 10 दिनों में निर्णय ले सकती है। यह ब्रिज दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सकता है।

Read More ठाणे : एंटी नारकोटिक्स इन एक्शन... दो अलग अलग मामलों में लगभग 11 लाख के अम्लीय पदार्थ जब्त !

हालांकि ब्रिज खोलने से पहले उसमें मरम्मत करनी पड़ेगी। ब्रिज खोलने को लेकर वीरमाता जीजाबाई प्रौद्योगिकी संस्थान (वीजेटीआई) और आईआईटी मुंबई की राय अलग-अलग है। किसी संस्था ने सीधे नहीं कहा है कि ब्रिज को आवागमन के लिए खोल दिया जाए।

अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासू ने कहा कि दोनों एजेंसियों ने मरम्मत के बाद ही ब्रिज खोलने का सुझाव दिया है। इसके बाद भी कंसल्टेंट और स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट पर विचार कर आवश्यक मरम्मत के बाद ही ब्रिज को खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है। यह ब्रिज चार लेन का है। ब्रिज निर्माण के लिए सभी चार लेन को एक साथ नहीं तोड़ा जाएगा।

पहले दो लेन को तोड़ा जाएगा। इसके तोड़ने का काम मार्च आख़िरी तक पूरा हो सकता है। इसके बाद दो लेन पर गर्डर बैठाया जाएगा। यह पूरा होने तक दो लेन तीन पहिया और दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए शुरू रहेगा। मई तक ब्रिज का दो लेन का निर्माण कर वाहनों के लिए खोल दिया जायेगा उसके बाद दो लेन  काम शुरू किया जायेगा इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त पी वेलारासू ने दी। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन