मुंबई के वर्ली इलाके में खेलते-खेलते समुद्र पहुंचा पांच बच्चों का समूह...डूबकर दो की मौत, तीन को बचाया गया

A group of five children reached the sea while playing in Mumbai's Worli area... Two drowned, three rescued

मुंबई के वर्ली इलाके में खेलते-खेलते समुद्र पहुंचा पांच बच्चों का समूह...डूबकर दो की मौत, तीन को बचाया गया

वर्ली इलाके में समुद्र में जाने वाले दो बच्चे डूब गए। वहीं तीन बच्चों को बचा लिया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि घटना मछुआरों की कॉलोनी वर्ली कोलीवाड़ा के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई।

मुंबई : मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र में जाने वाले दो बच्चे डूब गए। वहीं तीन बच्चों को बचा लिया गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  अधिकारी ने बताया कि घटना मछुआरों की कॉलोनी वर्ली कोलीवाड़ा के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई।

पांच बच्चों का एक ग्रुप खेलते समय समुद्र में चला गया। दोपहर करीब 3.40 बजे फायर ब्रिगेड को फोन कॉल आया तो वह तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को निकाल लिया। अधिकारी ने बताया कि बच्चों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया।

Read More इवेंट के नाम पर किडनैपर्स के टारगेट पर अगला नंबर शक्ति कपूर का था; बिजनौर पुलिस ने किया खुलासा

उन्होंने बताया कि दादर के हिंदुजा अस्पताल में आठ वर्षीय कार्तिक चौधरी और 12 वर्षीय सविता पाल को मृत घोषित कर दिया गया।  उन्होंने बताया कि कार्तिकी गौतम पाटिल (13 वर्षीय) को परेल स्थित नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल ले जाया गया है, जबकि आर्यन चौधरी (10 वर्षीय) और ओम पाल (14 वर्षीय) का हिंदुजा अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !