अरब सागर में मिला १०० साल पुराना कछुआ!

100 year old turtle found in Arabian Sea

अरब सागर में मिला १०० साल पुराना कछुआ!

भायंदर (प.) के अरब सागर में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे के जाल में करीब १०० वर्ष पुराना एक कछुआ फंस गया था, जिसे मछुआरे ने पुन: समुद्र में छोड़ दिया। उत्तन भाटेबंदर परिसर का मछुआरा जोसफ अपनी `याजक’ नामक बोट लेकर अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए गया था।

भायंदर, भायंदर (प.) के अरब सागर में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे के जाल में करीब १०० वर्ष पुराना एक कछुआ फंस गया था, जिसे मछुआरे ने पुन: समुद्र में छोड़ दिया। उत्तन भाटेबंदर परिसर का मछुआरा जोसफ अपनी `याजक’ नामक बोट लेकर अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए गया था।

जोसफ ने बताया कि मछली पकड़ने के लिए उसने समुद्र में जब जाल गिराया तो उसमें एक भारी-भरकम कोई जीव फंसने का उसे आभास हुआ। जाल को जब खींचकर मछुआरों ने बोट पर लाया तो उसमें एक दुर्लभ प्रजाति का करीब १०० वर्ष पुराना कछुआ दिखाई दिया। उसकी लंबाई करीब ८ से १० फिट थी। कछुआ इतना भारी था कि उसे समुद्र से खींचने और छोड़ने में बोट पर सवार १८ लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

मछली के अलावा कोई अन्य जीव समुद्र से पकड़ने पर सरकारी मनाही होने के कारण वीडियो शूटिंग कर उस कछुए को पुन: समुद्र में छोड़ दिया गया। करीब ५ दिन की समुद्री यात्रा से लौटने के बाद जोसफ ने इसकी जानकारी सभी को दी। जोसफ के अनुसार जाल में कछुआ फंस जाने के कारण जाल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बिना मछली पकड़े उन्हें वापस किनारे लौटना पड़ा। इससे उनका डीजल खर्च व्यर्थ चला गया और आर्थिक क्षति भी हुई।

Citizen Reporter

Report Your News

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद...  डीआरआई ने दो लोगों को किया गिरफ्तार मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद... डीआरआई ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 70 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन को जब्त किया है। इसके...
मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जारी रहेगी बारिश... IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे... महाराष्ट्र में एक्टिव केस एक हजार के पार, डरा रहे ताजा मामले
महाराष्ट्र/ गोंदिया शहर के कृषि महाविद्यालय परिसर में हत्या... शव को पेड़ से लटकाया
मुंबई के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की राजनीति में होगी एंट्री! 
कोस्टल रोड का काम लगभग 72 प्रतिशत काम हुआ पूरा...
मनपा के पास आए जल नीति के तहत छह हजार आवेदन... सात सौ परिवारों को ही मिल पाया नल कनेक्शन

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media