कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन - पटोले 

India Jodo Yatra led by Congress leader Rahul Gandhi is getting huge support - Patole

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है भारी समर्थन - पटोले 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की शुरू भारत जोड़ो यात्रा को हर रोज अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है रविवार को पत्रकारों से बातचीत में  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने यह बात कही.

मुंबई : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की शुरू भारत जोड़ो यात्रा को हर रोज अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है.यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है रविवार को पत्रकारों से बातचीत में  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि  केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के बाद, महाराष्ट्र में इस पदयात्रा को लेकर जनता का अच्छा प्रतिसाद है भारत जोड़ी यात्रा अब एक ‘सामूहिक यात्रा’ बन गई है।

महंगाई, बेरोजगारी, बढ़े हुए पेट्रोल, डीजल, गैस के कीमत  जीएसटी, चीन के भारत की सीमा में अतिक्रमण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र की सरकार से  चर्चा की जा रही है। भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होकर लोग अपना गुस्सा, राहुल गांधी से  व्यक्त कर रहे हैं. इस पदयात्रा से पता चलता है कि जनता भाजपा सरकार से नाराज है. यही भावना है जो भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

Read More पुणे: लोन डिफॉल्टर के खिलाफ बैंक द्वारा फ्लैट के दरवाजे पर लगाए गए लॉक और सील को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज

भारत जोड़ो  यात्रा आम जनता का मिल रहा भारी समर्थन के कारण यात्रा का  भाजपा नेता आलोचना कर रहे हैं, लेकिन लोगो ने  इस पदयात्रा को भारी जन समर्थन देकर भाजपा को स्पष्ट जवाब दिया हैं। पटोले ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की आलोचना की परवाह नहीं है, उनकी आलोचना का पदयात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि लोगों का समर्थन दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है.

Read More मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे को आठ-लेन का करने का निर्णय

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी राहुल जी गांधी की पदयात्रा का समर्थन किया है लेकिन भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन देकर भाजपा के कुछ लोग नाराज हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रदेश कांग्रेस और नांदेड़ जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में यात्रा की समुचित व्यवस्था की।

Read More मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर आदित्य ठाकरे ने कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सावदी की आलोचना की

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हमने पहले भी कांग्रेस पार्टी के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं लेकिन  यात्रा का अनुभव अलग था। इतना लंबा सफर और उन्हें जो जनसमर्थन मिला वह अपेक्षा से अधिक था।    

Read More महाराष्ट्र : प्याज की कीमतों में 50% की भारी गिरावट