उत्तर प्रदेश में डॉक्टर ने पुलिस के सामने ब्लॉक प्रमुख के पति पर चलाई गोली... जमा भीड़ भगाने के लिए किया लाठीचार्ज

In Uttar Pradesh, the doctor fired at the husband of the block chief in front of the police ... lathi-charged to drive away the crowd

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर ने पुलिस के सामने ब्लॉक प्रमुख के पति पर चलाई गोली... जमा भीड़ भगाने के लिए किया लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया में बुधवार को मार्ग निर्माण को लेकर विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक डॉक्टर ने हाटा ब्लॉक प्रमुख के पति पर गोली चला दी। चौकी प्रभारी संजय सिंह की फुर्ती से वह बाल-बाल बचे। डॉक्टर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी लड़ाई में डॉक्टर ने पुलिस के सामने ही फायरिंग कर दी।

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के कसया में बुधवार को मार्ग निर्माण को लेकर विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में एक डॉक्टर ने हाटा ब्लॉक प्रमुख के पति पर गोली चला दी। चौकी प्रभारी संजय सिंह की फुर्ती से वह बाल-बाल बचे। डॉक्टर पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपसी लड़ाई में डॉक्टर ने पुलिस के सामने ही फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक सपहां रोड स्थित पुराना सिनेमा हाल वाली गली में ब्लाक प्रमुख पति सुधीर राव व नेत्र चिकित्सक डॉ. संजीव सिंह का मकान है। डॉ. संजीव मूलत देवरिया के रामगुलाम टोला के रहने वाले हैं। गली में सड़क निर्माण चल रहा है। सुबह काम शुरू हुआ तो डॉक्टर ने अपने घर के सामने तीन फुट जगह छोड़ कर निर्माण की बात ठेकेदार से कही। सुधीर ने इस पर आपत्ति जताई तो दोनों में झड़प हो गई। इसी बीच नगर चौकी प्रभारी संजय सिंह पहुंच गए। 

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

आरोप है कि झड़प के बीच डॉक्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से सुधीर पर गोली चला दी। तभी चौकी प्रभारी ने डॉक्टर के हाथ पर झपट्टा मार दिया, जिससे सुधीर बाल-बाल बच गए। चौकी प्रभारी ने डॉक्टर को दबोच लिया और पिस्टल छीन ली। पुलिस डॉक्टर को लेकर थाने की ओर बढ़ी तो मार्ग में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लाठी भांज भीड़ को खदेड़ा। बाद में सुधीर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी भी हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अन्य लोगों से मामले के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि आपसी लड़ाई के चलते डॉक्टर ने फायरिंग की थी और इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

Read More ठाणे में नाबालिग लड़की लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन