लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा निशाना...

Congress state president Nana Patole targeted the fourth pillar of democracy for making derogatory remarks on the media.

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने साधा निशाना...

लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करनेवाले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने जमकर निशाना साधा है। लोकतंत्र व संविधान को न माननेवाली भारतीय जनता पार्टी ने पत्रकारों को एचएमवी ऐसा संबोधित करके गुलामी की उपमा देने का घृणित काम किया है।

मुंबई : लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करनेवाले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने जमकर निशाना साधा है। लोकतंत्र व संविधान को न माननेवाली भारतीय जनता पार्टी ने पत्रकारों को एचएमवी ऐसा संबोधित करके गुलामी की उपमा देने का घृणित काम किया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री की ओर से ऐसी बात दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा और देवेंद्र फडणवीस इसके लिए माफी मांगें।

यह मांग नाना पटोले ने की है। इस संबंध में बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि २०१४ से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से सभी संस्थानों की स्वतंत्रता छीन ली गई है। सरकार के इशारे पर उन्हें नचाने की कोशिश की जा रही है। मीडिया लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में प्रहरी के रूप में कार्य करता है। वे समाज के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं।

Read More मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के पांच महीने के बाद भी धनंजय मुंडे ने शासकीय बंगला खाली नहीं किया; 42 लाख रुपये का जुर्माना

सरकार की आलोचना की, सरकार से जवाब मांगा तो मीडिया ने क्या गलत किया? लेकिन जब सत्ता की मस्ती चढ़ती है तो आलोचना बर्दाश्त नहीं होती इसलिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों को एचएमवी और उसी पार्टी के विधायक पराग शाह ने चाय-बिस्कुट बताकर उनका अपमान किया है। यह सत्ता की मस्ती चढ़ने की बात है, ऐसा पटोले ने कहा।

Read More मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News