मुंबई के वकोला में शराबी व्यक्ति ने फोन पर लग्जरी होटल को बम से उड़ाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार...

In Mumbai's Vakola, a drunken man threatened to blow up a luxury hotel over the phone, accused arrested.

मुंबई के वकोला में शराबी व्यक्ति ने फोन पर लग्जरी होटल को बम से उड़ाने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार...

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फोन पर उपनगरीय वकोला में स्थित एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फोन पर उपनगरीय वकोला में स्थित एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, फोन कॉल गुरुवार रात 8.49 बजे रिसीव हुई, जिसके बाद एक जांच दल ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के जरिए आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

Read More मुंबई : भूमि सर्वेक्षण दक्षता बढ़ाने और राजस्व विभाग के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिए ₹1732 करोड़ की मंज़ूरी

अधिकारी ने कहा, हमारी जांच में पाया गया है कि आरोपी शराबी है। इससे पहले भी उसने फोन पर मुंबई विश्वविद्यालय में विस्फोटक होने की धमकी दी थी। उसके खिलाफ बीकेसी और वकोला पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज है। 

Read More ठाणे : ऑटो रिक्शा पर खतरनाक स्टंट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

इससे पहले मंगलवार को नवी मुंबई से हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल रिसीव हुई थी, जिसमें अंधेरी के एक मॉल, जुहू के मल्टीप्लेक्स और एयरपोर्ट के पास एक होटल में बम विस्फोट होने की सूचना मिली थी। एक अधिकारी ने बताया, इस कॉल के संबंध में आजाद मैदान थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Read More ठाणे में विसर्जन जुलूस के डीजे बैन पर भड़के मंडल... दही हांडी में मंजूरी तो यहां क्यों रोक?

जांच नवी मुंबई पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई थी। मामले की जांच जारी है।  इस बीच, मुंबई पुलिस ने लोगों से ऐसी अफवाहों और फर्जी कॉल्स पर विश्वास न करने को कहा। पुलिस ने कहा कि बिना किसी डर के त्योहारी सीजन को मनाने के लिए महानगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

Read More मुंबई: कबूतरों को खाना खिलाने पर लगी रोक को फिलहाल बरकरार; उचित नीति बनाने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News