क्राइम ब्रांच ने नकली जीरा बनाने वाली फैक्टरी का किया भंडाफोड़...ऐसे तैयार करते थे माल

Crime branch busted a factory making fake cumin... used to prepare goods like this

क्राइम ब्रांच ने नकली जीरा बनाने वाली फैक्टरी का किया भंडाफोड़...ऐसे तैयार करते थे माल

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के कंझावला इलाके में नकली जीरा बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक बुध विहार निवासी सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार कर यहां से करीब 28 टन से अधिक नकली जीरा और इसे तैयार करने में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया है।

दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी के कंझावला इलाके में नकली जीरा बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक बुध विहार निवासी सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार कर यहां से करीब 28 टन से अधिक नकली जीरा और इसे तैयार करने में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया है।

बरामद खेप की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक टीम को कंझावला इलाके में एक फैक्टरी में नकली जीरा बनाए जाने की जानकारी मिली थी।

Read More ठाणे : रेलवे ब्रिज के नीचे चल रहा था देह व्यापार का खेल... ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला दलाल को दबोचा

पुलिस ने स्वास्थ्य की टीम के साथ इसकी जांच शुरू की। पता चला कि अवैध फैक्टरी को सुरेश गुप्ता चला रहा है। वह नकली जीरा की एक बड़ी खेप दिल्ली के बाहर भेजने वाला है। पुलिस ने 18 अक्तूबर की रात फैक्टरी में छापेमारी की, जहां 400 बोरे तैयार नकली जीरा मिला। 

Read More वसई : 24 साल बाद पकड़ा गया हत्यारा... क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई 

एक बोरे का वजन करीब 70 किलो था। 35 बैग सुखी जंगली घास, 10 डब्बे गुड़ का सिरका, 25 बैग पत्थर का चूरा, एक छलनी, वजन करने वाला इलेक्ट्रिक कांटा, दो तिरपाल और एक ट्रक जब्त किया है। छापेमारी के वक्त खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों को भी मौके पर बुलाया गया था। जिन्होंने सैंपल लिए हैं।

Read More मुंबई में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वकील से 5 लाख रुपए लेकर फरार... 

फैक्टरी मालिक काफी अरसे से नकली जीरा बनाने का काम कर रहा था। लेकिन इसकी भनक पुलिस को नहीं लगे, इसका पूरा ख्याल रखता था। वह इसके लिए लगातार अपनी फैक्टरी का ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने बताया कि वह 9वीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। उसपर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वह नकली जीरे की एक बड़ी खेप तैयार कर उसे बेचने की फिराक में था, तभी उसे पुलिस ने धर दबोचा।

Read More गोवांडी में अपराध शाखा के अधिकारियों ने फर्जी महिला डॉक्टर को किया गिरफ्तार

नकली जीरा और इसे बनाने वाले सामान को लेकर जब फैक्टरी मालिक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि फैक्टरी में नकली जीरा घास, गुड़ के सिरके और पत्थर के चूरा को मिलाकर तैयार किया जाता था। यहां काम करने वाले मजदूर असली जीरे की तरह रंग और आकार देते थे। यह इतनी अच्छी तरह से बनाया गया था कि असली और नकली की पहचान करना मुश्किल था। बाजार में बेचने के लिए इसमें असली जीरा भी मिलाया जाता था।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News