
नवी मुंबई की युवती से शादी का झांसा देकर पुणे में किया दुष्कर्म...
Rape in Pune on the pretext of marrying a Navi Mumbai girl
छात्रा से इंस्टाग्राम पर पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती को नवी मुंबई से पुणे मिलने के लिए बुलाया था। उसे घुमाने के बहाने फलटण लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
नवी मुंबई : छात्रा से इंस्टाग्राम पर पहचान बनाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। युवती को नवी मुंबई से पुणे मिलने के लिए बुलाया था। उसे घुमाने के बहाने फलटण लेकर गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस मामले में डेक्कन पुलिस स्टेशन में अतुल बालासो यादव (19) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती नवी मुंबई में रहती है। उसकी अतुल बालासो यादव से कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी।
फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसके बाद उनके बीच बातचीत होने लगी। अतुल ने उसे मिलने के लिए पुणे बुलाया था। डेक्कन के प्रभात रोड पर उसने युवती से मुलाकात की। उसके बाद उसे बाइक पर बिठाकर फलटण लेकर गया।
यहां उसे एक होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाया। यह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही युवती का मोबाइल तोड दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List