डोंबिवली कस्बे में सौतेली मां ने की बेटे की पीट-पीटकर हत्या...

In Dombivli town, step mother thrashed her son to death.

डोंबिवली कस्बे में सौतेली मां ने की बेटे की पीट-पीटकर हत्या...

डोंबिवली कस्बे में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

ठाणे: ठाणे जिले के डोंबिवली कस्बे में एक महिला ने अपने साढ़े तीन साल के सौतेले बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तिलक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमितादेवी संजय जायसवाल (28) को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया।

Read More मुंबई : मीठी नदी पर बने पुल के डिजाइन को बदलने का फैसला किया

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को उस समय हुई जब लड़के के पिता ने बेटे को घायलावस्था में पाया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

Read More माहिम बीच के पास के निवासियों ने बढ़ते उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

अधिकारी ने कहा कि लड़के की हालत गंभीर हो गई और उसे कलवा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

अधिकारी ने कहा कि जांच से पता चला है कि अमितादेवी ने बच्चे को कथित तौर पर लात, घूसों और तार से पीटा। तिलक नगर पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश सरदे ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच की जा रही है।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश