सादिक अली मामला, जिसका शिंदे और उद्धव 'सेना' के झगड़े में हुआ जिक्र

Sadiq Ali case, which was mentioned in the fight between Shinde and Uddhav 'Sena'

सादिक अली मामला, जिसका शिंदे और उद्धव 'सेना' के झगड़े में हुआ जिक्र

महाराष्ट्र के सियासी संकट से उपजे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट पहले उस अंतरिम अर्जी पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग को शिंदे ग्रुप की अर्जी पर सुनवाई से रोका जाए।

मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी संकट से उपजे सवालों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट पहले उस अंतरिम अर्जी पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग को शिंदे ग्रुप की अर्जी पर सुनवाई से रोका जाए। इसमें उन्होंने खुद को असली शिवसेना बताते हुए मान्यता देने की गुहार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच इस मामले की सुनवाई कर रहा है। उद्धव ठाकरे कैंप की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल बहस कर रहे हैं। वहीं शिंदे गुट के वकील नीरज कौल हैं।

नीरल कौल ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने एकनाथ शिंदे गुट विधायक दल के नेता के रूप में मान्यता दी है। क्योंकि ठाकरे कैंप के पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष को विधायक को अपात्र ठहराने का अधिकार है। कौल ने सादिक अली मामले के फैसले का हवाला अदालत में दिया। परिशिष्ट 25 और 26 के अनुसार चुनाव आयोग को पार्टी सिंबल पर फैसला लेने का अधिकार है।

Read More मुंबई: लोग मेहनती लोगों का समर्थन करते हैं, न कि उन लोगों का जो घर में निठल्ले बैठे हैं - एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे गुट के वकील नीरज कौल की तरफ से अदालत में सादिक अली मामले का हवाला दिया गया। यह प्रकरण कांग्रेस के अंदर हुई फूट से जुड़ा हुआ है। उस दौरान चुनाव आयोग के दिए गए फैसले के खिलाफ एक गुट सुप्रीम कोर्ट गया था। जिसके बाद 1969 में कांग्रेस में दो गुट हो गए थे। इंदिरा गांधी के खिलाफ कांग्रेस आर्गेनाईजेशन गुट की स्थापना हुई थी। तब इंदिरा गांधी के समर्थकों ने कांग्रेस रिक्विजिशन गुट की स्थापना की थी।

Read More मुंबई : बालासाहेब के विचारों का वटवृक्ष बढ़ता रहा, यह शिवसेना देशभर में बढ़ रही है - एकनाथ शिंदे 

उस समय इंदिरा गांधी के गुट को असली कांग्रेस कहा गया था। इसी फैसले के खिलाफ दूसरा गुट सुप्रीम कोर्ट गया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने दो अहम बातों का जिक्र किया था एक बहुमत और दूसरा लक्ष्य और उद्देश्यों की जानकारी। बहुमत के जोर पर फैसला इंदिरा गांधी के हक में गया था। जिसके बाद इंदिरा गांधी के गुट को इंडियन कांग्रेस का नाम दिया गया।

Read More मुंबई : 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मामला साल 1969 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तब आया था जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। कांग्रेस सिंडिकेट की तरफ से नीलम संजीव रेड्डी आधिकारिक प्रत्याशी थे। उस चुनाव में वीवी गिरी निर्दलीय प्रत्याशी थे। माना जा रहा था कि इंदिरा गांधी का उनको समर्थन था। इंदिरा गांधी ने अंतरआत्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की थी। कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष निंजलिगप्पा ने पार्टी प्रत्याशी को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया।
 

Read More ठाणे:  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आतंकवादी हमले में पर्यटकों की जान बचाने का प्रयास करने वाले आदिल शाह के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की