ठाणे से PFI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

Four PFI workers arrested from Thane

ठाणे से PFI के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के विभिन्न स्थानों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

ठाणे : राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के विभिन्न स्थानों से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) लक्ष्मीकांत पाटिल ने कहा कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा के अधिकारियों द्वारा जिले में चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत सोमवार रात को गिरफ्तारियां की गईं।

साल 2006 में गठित पीएफआई भारत में कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए एक नव-सामाजिक आंदोलन चलाने का दावा करता है। हालांकि कानून प्रवर्तन एजेंसियां अकसर इसपर इस्लामी कट्टरपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगाती रही हैं।

Read More मुंबई : बैंकॉक से मंगाई गई 14.5 करोड़ रुपये की नशीली दवाओं की तस्करी; यात्री गिरफ्तार

इससे पहले, देश में आतकंवादी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप में 22 सितंबर को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अभियान के तहत इसी तरह छापेमारी करके 15 राज्यों में पीएफआई के 106 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

Read More मुंबई : ट्रक पलट जाने से मजदूर की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News