मुंबई में प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने पुलिस कंट्रोलरूम में दी बम की फर्जी सूचना...

In Mumbai, an angry boyfriend gave fake information about the bomb in the police control room.

मुंबई में प्रेमिका से नाराज प्रेमी ने पुलिस कंट्रोलरूम में दी बम की फर्जी सूचना...

मुंबई पुलिस ने फर्जी फोन बम के बारे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 24 साल के आरोपी दिनेश सुतार ने मुंबई के चहल-पहल वाले झावेरी बाजार इलाके में बम के बारे में फोन करके फर्जी सूचना दी थी।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने फर्जी फोन बम के बारे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 24 साल के आरोपी दिनेश सुतार ने मुंबई के चहल-पहल वाले झावेरी बाजार इलाके में बम के बारे में फोन करके फर्जी सूचना दी थी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले में छान-बीन करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि उसका अपनी प्रेमिका से विवाद हुआ था। जिसके कारण वह नाराज था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिनेश सुतार दक्षिण मुंबई के कालबादेवी रोड का निवासी है।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

उसने रविवार सुबह कथित तौर पर मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अहमदनगर जिले के जामखेड़ में रखे बम के बारे में जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद उसने दोबारा कंट्रोलरूम में फोन करके बताया कि जावेरी बाजार इलाके में भी एक बम रखा गया है।  इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता झावेरी बाजार इलाके में पहुंचा।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सतर्कता दिखाते हुए गली को मिनटों में खाली करा लिया गया और वहां मौजूद लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा गया। इसके साथ ही पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को भी इस फोन के बारे में सूचित किया।

Read More कुर्ला बस हादसे के बाद खुली बेस्ट की नींद; ड्राइवरों की ट्रेनिंग व्यवस्था में बदलाव की तैयारी

इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने कॉल करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन नंबर को ट्रेस करके आरोपी का पता लगाया और लोकमान्य तिलक मार्ग थाने के पुलिसकर्मियों ने आरोपी को बम की लोकेशन जानने के बहाने बुलाया और उसे पकड़ लिया।

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (2) (आपराधिक धमकी), 505 (1) (बी) (अफवाह वाली कोई बयान या रिपोर्ट बनाना, प्रकाशित करना या प्रसारित करना) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी दिनेश सुतार मूल रूप से सोलापुर जिले के संगोला के रहने वाला है। वह करीबन 10 दिन पहले अपने रिश्तेदारों से विवाद के बाद मुंबई आया था और यहां कालबादेवी में रह रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है।