मुंबई के एन्टॉप हिल इलाके में पत्रकार की उसके घर में अज्ञात लोगों ने की हत्या

मुंबई के एन्टॉप हिल इलाके में पत्रकार की उसके घर में अज्ञात लोगों ने की हत्या

मुंबई के एन्टॉप हिल इलाके में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने 38 साल के एक पत्रकार की गला रेत कर कथित तौर पर हत्या कर दी.

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात करीब ढाई बजे उस वक्त हुई जब पीड़ित, आनंद नारायण पैंटा गैलेक्सी बिल्डिंग की सातवें मंजिल पर अपने घर में अकेले थे.

Read More मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर रील बनाने के लिए ट्रैफिक रोकना पड़ा भारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मदद के लिए नारायण की पुकार सुनकर उसके पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

अधिकारी ने बताया कि नारायण अपने घर में खून से लथपथ मिले. उन्हें सायन अस्पताल ले जाया गया जहां भर्ती किए जाने से पहले उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.


Read More मुंबई-दिल्ली में 11 ठिकानों पर छापेमारी, 1.75 करोड़ जापानी येन, 103145 अमेरिकी डॉलर की एफडी फ्रीज

आनंद नारायण एक स्थानीय अखबार में पत्रकार थे.

Read More भिवंडी : बिजली का काम करते समय इलेक्ट्रिशियन को लगा करंट... युवक की मौत !

एन्टॉप हिल पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक राजीव वहावल ने कहा, “अब तक हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.”

उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

इस बीच अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में करीब रात दो बजे तीन व्यक्ति बिल्डिंग में घुसते नजर आ रहे हैं, जिन पर उन्हें हत्या में शामिल होने का संदेह है.