महाराष्ट्र के इंदापुर गांव में इंसानियत को शर्मसार...नाबालिक दिव्यांग लड़की के साथ हैवान शख्स खेत में करता रहा लगातार रेप

Shame on humanity in Maharashtra's Indapur village... a savage man with a minor handicapped girl continued to rape in the field

महाराष्ट्र के इंदापुर गांव में इंसानियत को शर्मसार...नाबालिक दिव्यांग लड़की के साथ हैवान शख्स खेत में करता रहा लगातार रेप

Maharashtra के इंदापुर गांव में इंसानियत को शर्मसार, कक्षा 6 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय विकलांग और मासूम लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि हैरानी की बात यह है कि लड़की गर्भवती हो गई और मामला चर्चा में आ गया।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के इंदापुर गांव में इंसानियत को शर्मसार, कक्षा 6 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय विकलांग और मासूम लड़की के साथ बार-बार बलात्कार किया गया है। इतना ही नहीं बल्कि हैरानी की बात यह है कि लड़की गर्भवती हो गई और मामला चर्चा में आ गया। वालचंदनगर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी महिला शुभांगी अमोल कुचेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खेत में बार-बार दुष्कर्म पुलिस के मुताबिक, यह हैरान करने वाली घटना इंदापुर तालुका में हुई है। बता दें कि इस मासूम बच्ची का नवंबर 2021 और अप्रैल 2022 के बीच बार-बार बलात्कार किया गया। यह तब हुआ जब कक्षा 6 में पढ़ने वाली इस दिव्यांग बच्ची से शुभांगी कुचेकर नाम की महिला मीठी-मीठी बातें करके उसे कार से आए अनिल नलवड़े के साथ गन्ने के खेत में भेज देती थी।

फिर उस मासूम बच्ची के साथ वहा बार-बार दरिंदगी होती थी। लड़की हुई गर्भवती दरअसल पिछले हफ्ते लड़की के पेट में अचानक दर्द हुआ ऐसे में उसकी मां उसे बारामती अस्पताल जांच के लिए ले गई थी । उसके बाद लड़की ने सारी बात बताई और लड़की की सारी बातों को सुनकर लड़की की मां वालचंदनगर पुलिस के पास पहुंची।

आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल नलवड़े और नाना बगडे इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कर रही जांच लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी के साथ अनिल नलवडे बार-बार बलात्कार करता था। ऐसे में पुलिस ने बाल यौन शोषण विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस क्रूरता भरी घटना से इलाके के लोग सहम गए है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

इंडिया में अवैध रूप से रहने वाली 8 बांग्लादेशी महिलाओं को 25 महीने की जेल  इंडिया में अवैध रूप से रहने वाली 8 बांग्लादेशी महिलाओं को 25 महीने की जेल 
अदालत ने आठ बांग्लादेशी महिलाओं को इंडिया में अवैध रूप से रहने के मामले में सोमवार को दोषी ठहराते हुए...
कांदिवली पूर्व में गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' बिना डिब्बे के तथाकथित कई इंजन से भरा है - देवेंद्र फडणवीस
राज ठाकरे की राय अक्सर बदलती रहती है - शरद पवार
माहिम में तुलसी पाइप रोड पर तेज रफ्तार बाइक खड़ी बस से टकराई, दो की मौत, एक गंभीर
सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात से किया गिरफ्तार 
फर्जी दस्तावेज दिखाकर सरकारी कॉन्ट्रैक्टर से ठगे 5.82 करोड़ रुपये... 4 के खिलाफ FIR

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media