लालबाग के राजा के पास झलकाये "वाढवण बंदरगाह रद्द करो" के बैनर।

Banners of "Cancel Vadavan Port" were displayed near the Raja of Lalbagh.

लालबाग के राजा के पास झलकाये

डहाणू( संवाददाता):- पालघर जिले मे  डहाणू तालुका के वाढवण क्षेत्र के नियोजित वाढवण बन्दरगाह को रद्द करने की मांग को लेकर लालबाग सार्वजनिक उत्सव मंडल, गणेशगली, मुंबई के प्रसिद्ध "लालबाग का राजा" के दर्शन हेतु आये डहानु (वाढवण) क्षेत्र के भूमिपूत्रों ने गुरुवार को बप्पा के समीप मंडप मे पहुंचकर जब "एकच जिद्द्,वाढवण बंदर रद्द' का बैनर झलकाया और बप्पा से सरकार को इसे रद्द करने की प्रार्थना की तो वहाँ थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छा गया और आनन फानन मे पुलिस तथा लालबाग का राजा सार्वजानिक गणेशोत्सव मण्डल के पदाधिकारी आगये और इन बंदरगाह विरोधी भूमिपूत्रों को समझाकर बुझाकर शांत किया।

 

Read More मुंबई : सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक - एकनाथ शिंदे

Read More लातूर में बड़ी कार्रवाई; 17 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  बाप्पा से इस प्रकार की प्रार्थना करने वाले यह सब लोग गावड भंडारी समाज(वाढवण)के भूमिपुत्र थे ।इस अनोखे व भक्तिपूर्ण  आंदोलन को मराठी सेना अध्यक्ष मोहनिश राऊल ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान श्री राऊल ने बताया कि डहाणु के वाढ़वण मे इस विनाशकारी  विशाल व्यापारी बंदरगाह के बनने  से यहाँ के लोगो का खेती, मत्स्य व्यवसाय तथा अन्य व्यवसाय खत्म होने के साथ ही यहां का प्रसिद्ध व पवित्र  तीर्थक्षेत्र शंखोदर भी नही बच पायेगा इसलिए इसे रद्द किया जाना चाहिए।

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

 

इन भक्तिपूर्ण आंदोलन करने वाले वाढवन के भूमिपूत्रों ने बताया कि इस विनाशकारी व्यापारी बंदरगाह के आने से बड़ी बड़ी पहाडिया काटकर समुद्र मे हजारो एकड़ जमीन मे भराव किया जायेगा जिससे यहां के 47 गांव तथा भगवान श्री राम के चरण कमलो से पवित्र हुए एंव राजा दशरथ का पिंडदान जहां किया गया ऐसा तीर्थ  क्षेत्र  शन्खोदर भी उद्ध्वस्त हो जायेगा और देशभर से यहाँ अपने प्रियजनों की चिर शांति के लिए पिंड दान करने हेतु आने वालों पर भी इस का बुरा असर पड़ेगा।

Read More मुंबई : अधिवक्ता गुणरत्न सदावर्ते ने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

 

इन सभी भूमिपूत्रों ने लालबाग के राजा के चरणों मे इस बंदरगाह को विनाशकारी व जनविरोधी बताते एंव उसे रद्द करने हेतु सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने की बप्पा से प्रार्थना की और  बैनर झलकाते हुए "एकच जिद्द,वाढवण बंदर रद्द" की घोषणाबाजी भी की।

Related Posts