महाराष्ट्र : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने की शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की चूहे से तुलना...
Maharashtra: Union Minister Narayan Rane compares Shiv Sena leader Aaditya Thackeray with a mouse.
महाराष्ट्र में राजनीतिक पारा लगातार गरमाया हुआ है। साथ ही भाजपा और शिवसेना के बीच भी जुबानी जंग शुरू है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आदित्य की तुलना चूहे से की है।
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में राजनीतिक पारा लगातार गरमाया हुआ है। साथ ही भाजपा और शिवसेना के बीच भी जुबानी जंग शुरू है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आदित्य की तुलना चूहे से की है।
शिवसेना में बगावत के बाद से ही काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे शिवसैनिकों को एकजुट करने के लिए राज्य भर के दौरे पर हैं। इसे लेकर ही केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे पर हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि एनसीपी और कांग्रेस की मदद से यह चूहा पूरे महाराष्ट्र में घूम रहा है। राणे के इस बयान से सियासी संग्राम शुरू हो सकता है। गौर हो कि बगावत के बाद शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे राज्य भर का दौरा कर रहे हैं।
वह इस दौरान शिवसैनिकों और नेताओं से मिल रहे हैं। इसे लेकर ही नारायण राणे ने अपने ही अंदाज में आदित्य ठाकरे के दौरे की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर भी शिंदे समूह का पक्ष लिया है।
राणे ने कहा कि एकनाथ शिंदे अपने काम की वजह से राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा रैली होगी तो वह एकनाथ शिंदे ही करेंगे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे दशहरा रैली में बुलाएंगे तो जरूर आऊंगा।

