एसी लोकल का मामला फिर गरमाया ...तो मुंबई के हर स्टेशन पर लगेगी आग, जितेंद्र आव्हाड ने दी खुली चेतावनी!

The matter of AC local heats up again ... then every station in Mumbai will catch fire, Jitendra Awhad gave an open warning!

एसी लोकल का मामला फिर गरमाया ...तो मुंबई के हर स्टेशन पर लगेगी आग, जितेंद्र आव्हाड ने दी खुली चेतावनी!

मुंबई : मुंबई से सटे कलवा में जब से नई एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित हुई हैं इसका तगड़ा विरोध हो रहा है। यात्रियों ने पूरे मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसी बीच एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी मध्य रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोला है।

मुंबई : मुंबई से सटे कलवा में जब से नई एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित हुई हैं इसका तगड़ा विरोध हो रहा है। यात्रियों ने पूरे मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसी बीच एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी मध्य रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोला है।

उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में मैं पहले से मंत्रियों और अधिकारियों से बात कर रहा हूं। अगर यह स्थिति नहीं सुधरी तो मुंबई के हर स्टेशन पर आग लग जाएगी।

Read More मुंबई में BMC चुनावों से पहले एक नया विवाद... बॉम्बे हाई कोर्ट ने कबूतरों को दाना खिलाने को लेकर दिखाई सख्ती

वहीं इस मामले पर कलवा-मुंब्रा से एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने खुली चेतावनी दी है। विधान भवन में बात करते हुए आव्हाड ने एसी लोकल के मुद्दे पर रेल प्रशासन पर हमला बोला है। इस संबंध में जितेंद्र ने रेल प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।

Read More मुंबई : ठाकरे गुट के सदस्य पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज

उन्होंने कहा कि मध्य रेलवे के पास आम यात्रियों के लिए न तो प्यार है और न ही स्नेह। आव्हाड ने कहा कि मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के उपनगरीय इलाकों से राजस्व देश में सबसे अधिक है। इससे देश के कई रेलवे को फायदा मिलता है। लेकिन अब आप उन्हें परेशानी में डाल रहे हैं। आपने साधारण लोकल को रद्द कर दिया है और आप इसे एसी से बदल रहे हैं।

Read More नागपुर : महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान मंदिर के निर्माणाधीन द्वार का एक स्लैब गिरने से 17 मजदूर घायल

एनसीपी विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर मैं पहले से ही मंत्रियों और अधिकारियों से बात कर रहा हूं। अगर यह स्थिति नहीं सुधरी तो मुंबई के हर स्टेशन पर आग लग जाएगी। मैं अब मैदान में उतर गया हूं। आम जनता की प्रतिक्रिया अप्रत्याशित है।

Read More मुंबई : ‘बिग बॉस’ में एंट्री दिलाने का झांसा देकर भोपाल के डॉ.  से 10 लाख रुपए की ठगी

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग विरोध करने के लिए सड़कों पर नहीं आता है। लेकिन जब वे सड़क पर दिखाई देते हैं, तो रेलवे को इस बात पर विचार करना चाहिए कि असुविधा कितनी व्यापक है।

गौर हो कि कुछ दिन पहले ठाणे-कलवा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने जोरदार विरोध किया था। साधारण लोकल रद्द होने और एसी लोकल ट्रिप के विस्तार के चलते ये यात्री आक्रामक हो गए।

इन यात्रियों ने कलवा कारशेड छोड़कर एसी लोकल को जाम कर दिया था। नाराज यात्रियों ने इस लोकल को करीब एक घंटे तक रोका था। ऐसा ही विरोध मंगलवार को बदलापुर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला था।

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News