सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बड़े बदलाव की ओर...

Saudi Arabia's economy is on the way to a big change...

सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था बड़े बदलाव की ओर...

सऊदी अरब अपने तेल भंडार की वजह से पहले से ही अमीर देश है। अब उसे आय का एक और बड़ा स्रोत हासिल हो गया है। जानकारों का कहना है कि भविष्य में सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में बड़ा  बदलाव हो सकता है।

सऊदी अरब अपने तेल भंडार की वजह से पहले से ही अमीर देश है। अब उसे आय का एक और बड़ा स्रोत हासिल हो गया है। जानकारों का कहना है कि भविष्य में सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में बड़ा  बदलाव हो सकता है।

दरअसल राजधानी  रियाद में नए अब्दुलसलाम अलमाजेद 300 अपार्टमेंट जिस तेजी से बिके हैं, उससे संकेत मिल रहा है कि तेल का बड़ा उत्पादक देश प्रॉपर्टी के मामले में भी पीछे नहीं रहेगा।  एक महीने के अंदर ही 300 अपार्टमेंट कैश पेमेंट पर बिक गए।

Read More दिल्ली: नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया; वोट बंदी लोकतंत्र को नष्ट कर देगी - जयराम रमेश 

कंपनी ने इन अपार्टमेंट के लिए कोई विज्ञापन भी नहीं किया था। बताया जा रहा है कि एक अपार्टमेंट की कीमत 2 करोड़ रुपये है। अलमाजेद के सीईओ अब्दुलसलाम अलमाजेद ने कहा कि यह प्रोग्राम क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शुरू किया है जिसका उद्देश्य देश को नया रूप देना है। 

Read More मुंबई : अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ा फैसला; महाराष्ट्र में दुकानें अब 24 घंटे खुली रह सकेंगी, शासनादेश जारी

अलमाजेद ने कहा, अब लोगों की सोच बदल रही है। पहले लोग ऊंची दीवारों और छोटी खिड़कियों वाले घरों में रहना पसंद करते थे लेकिन अब उन्हें खुली जगह  चाहिए। लोगों को रहन-सहन तेजी से बदल रहा है। इन फ्लैट्स को बनाने में सऊदी अरब की वास्तुकला और रचनात्मकता का उपयोग किया गया है। 

बता दें कि सऊदी अरब में मोहम्मद बिन सलमान का कद बढ़ने के बाद कई तरह के सुधार हुए हैं। महिलाओं को छूट मिलनी शुरू हुई ह। पहले स्थिति यह थी कि कई मकान मालिक महिलाओं को किराए पर घर भी देने से कतराते थे। महिलाओं के जीवन के सारे फैसले पुरुषों के ही  हाथ में थे। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन