४ साल पहले कोर्ट में विवाह... गुस्से में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत!

Marriage in court 4 years ago... a painful end to an angry love story!

४ साल पहले कोर्ट में विवाह...  गुस्से में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत!

विवाहिता आयशा और दो नवजात बेटियों की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों की रूह कांप गई। मुस्ताक और आयशा की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। मुस्ताक ने बताया कि वह ट्रक चालक है। तकरीबन ५ साल पहले उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आई थी जो कि आयशा की थी, उसके बाद दोनों में बातें होने लगी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

मुंबई : विवाहिता आयशा और दो नवजात बेटियों की दर्दनाक मौत के बाद ग्रामीणों की रूह कांप गई। मुस्ताक और आयशा की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। मुस्ताक ने बताया कि वह ट्रक चालक है। तकरीबन ५ साल पहले उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आई थी जो कि आयशा की थी, उसके बाद दोनों में बातें होने लगी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ।

आगे बढ़ती प्रेम कहानी के साथ ही दोनों ने ४ साल पहले कोर्ट जाकर प्रेम विवाह कर लिया। २ वर्ष पूर्व आयशा ने बेटी आईफा को जन्म दिया और उसके बाद से ही दोनों में विवाद होने शुरू हो गए। तकरीबन ६ माह पहले अलफिशा का जन्म हुआ और आयशा का खर्च को लेकर पति से आए दिन विवाद शुरू हो गया।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

इस बीच आयशा और दोनों बेटियों की मौत के साथ ही यह प्रेम कहानी भी खत्म हो गई। पुलिस के द्वारा जब आयशा के मायके पक्ष के लोगों को फोन कॉल की गई तो उसके भाई ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि उसके परिवार के लोग आयशा की मौत पर भी आना ही नहीं चाह रहे हैं।

Read More वकोला पुलिस ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

हालांकि शीशम के पेड़ पर तकरीबन १२ फीट की ऊंचाई पर महिला ने कैसे दोनों को चढ़ाया होगा और वह खुद कैसे चढ़ी होगी? इसको लेकर कश्मकश जारी है। पहले पेड़ पर दुपट्टे के सहारे दोनों बच्चियों को लटकाने के बाद वह खुद भी लटक गई। तीनों के शवों को देखने के बाद हर कोई हैरान था। मुस्ताक का कहना है कि ग्रामीणों ने उसे आयशा और दोनों बच्चों के लटके होने की जानकारी दी।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

इसके बाद पुलिस की मदद से सभी शवों को नीचे उतरवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विवाद वाले दिन का कारण जानने के बाद हर कोई भी हैरान है। घटना वाले दिन आयशा का बटन वाला फोन टूट गया था और उसने मुस्ताक से स्मार्टफोन दिलाने की जिद की, जबकि मुस्ताक वही फोन ठीक करवाने की बात कर रहा था।

Read More मुंबई : अभिनेता मुश्ताक खान अपहरण में  6 गिरफ्तारियां

इसके बाद दंपति में विवाद हो गया और गुस्से में मुस्ताक ने आयशा को थप्पड़ जड़ दिया। आयशा ने पहले घर के अंदर रखे कपड़ों में आग लगा दी और फिर दोनों बेटियों को लेकर जंगल की ओर निकल गई। काफी खोजबीन के बाद सभी के शव लटके हुए मिले।