राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा केंद्र के स्तर पर कोई भ्रष्टाचार नहीं...

Governor Bhagat Singh Koshyari said there is no corruption at the central level...

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा केंद्र के स्तर पर कोई भ्रष्टाचार नहीं...

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पुणे के काउंसिल हाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने जिला परिषद के गठन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गत आठ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार के शासन में केंद्र के स्तर पर कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

मुंबई : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पुणे के काउंसिल हाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने जिला परिषद के गठन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गत आठ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत सरकार के शासन में केंद्र के स्तर पर कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

कोश्यारी ने कहा कि मोदी जनता के समर्थन के बल पर देश से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं।
चलेंगे विकास के पथ पर: फडणवीस
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागपुर विभागीय आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

Read More कल्याण : 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए 55 वर्षीय मुख्य स्वच्छता अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस ने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से दिए अपने भाषण में कहा कि भारत को बलशाली और विकसित देश बनाना है और सभी को साथ लेकर विकास करना है।

Read More नवी मुंबई : महिला की गाड़ी गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए नाले में जा गिरी

महाराष्ट्र में भी हमारी सरकार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में समाज के सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर विकास की राह पर चलेगी। हम मजबूत महाराष्ट्र की नींव मजबूत महाराष्ट्र से तैयार करेंगे।

Read More मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष बनने के दो साल बाद भी कार्यकारिणी नहीं बना सकी वर्षा गायकवाड़

तिलक भवन में पटोले ने किया ध्वजारोहण
तिलक भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर पटोले ने कहा कि देश के महानायकों, लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष से देश को आजादी मिली, लेकिन आज तिरंगा को न मानने वाले लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने का काम कर रहे हैं, उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहे और तिरंगा का मान-सम्मान कायम रखें।

Read More पुणे: ड्रग्स, हुक्का और शराब जब्त; पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे के पति सहित सात लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश के बंटवारे का विचार नहीं था, लेकिन विभाजन के पीछे की वजह क्या है, इसकी जानकारी सभी लोगों को है। जिन लोगों को तिरंगा मंजूर नहीं था, वहीं लोग आज हर घर तिरंगा अभियान चला रहे हैं, यह कांग्रेस के विचारों की जीत है।

अमृत महोत्सव में तय करें लक्ष्य: अजित पवार
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रवादी प्रदेश कार्यालय में विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन आज जब हम आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मना रहे हैं, इसलिए ज्यादा टीका-टिप्पणी करने के बजाय हम आज का दिन खुशी से मनाएं।

इस अमृत महोत्सव वर्ष में कुछ लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। वृक्षारोपण, रक्तदान और गरीबों की मदद के कार्यक्रम हाथ में लिए जाने चाहिए। इस मौके पर सांसद सुप्रिया सुले, प्रदेश महासचिव शिवाजीराव गर्जे, महिला प्रदेश अध्यक्ष विद्याताई चव्हाण सहित कई लोग उपस्थित थे ।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News