माहिम में आभूषण की दुकान से एक करोड़ रूपये से ज्यादा की नकदी और गहनों की लूट, दोनों आरोपी को अपराध शाखा की यूनिट पांच ने गिरफ्तार किया

माहिम में आभूषण की दुकान से एक करोड़ रूपये से ज्यादा की नकदी और गहनों की लूट, दोनों आरोपी को अपराध शाखा की यूनिट पांच ने गिरफ्तार किया

मुंबई : माहिम में आभूषण की दुकान से एक करोड़ रूपये से ज्यादा की नकदी और गहनों की लूट के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में आभूषण दुकान का एक कर्मचारी भी शामिल था। उसने दुकान के मालिक को बांध दिया और नकदी, आभूषण, मोबाइल लेकर भागने से पहले उससे मारपीट की । गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा की यूनिट पांच ने पालघर जिले में वसई से राणा पुरोहित और पुखराज भील को पकड़ा। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी में 85.63 लाख रूपये मूल्य के सामान की लूट का जिक्र है लेकिन दोनों आरोपियों के पास से 1.90 करोड़ रूपये का सामान बरामद किया गया। राणा और भील पर आईपीसी की धारा 394 (लूट के समय नुकसान पहुंचाने), 342 (गलत तरीके से रोककर रखने), 381 (मालिक की संपत्ति में सेवक द्वारा चोरी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों नौ मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत