मालवणी इलाके में पिछले तीन दिनों में तीन हत्याएं, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

Three murders in the last three days in Malvani area, atmosphere of panic in the area...

मालवणी इलाके में पिछले तीन दिनों में तीन हत्याएं, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

मुंबई : मुंबई उपनगर का मालवणी क्षेत्र मर्डर का हब बनता जा रहा है। इलाके में पिछले तीन दिनों में हत्या की तीन वारदातें सामने आई हैं। हालांकि पिछले १५ दिनों में हुई चार हत्याओं से मालवणी में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना १४ जुलाई को तब सामने आई, जब मड आइलैंड के एक लॉज में प्रेमिका की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी थी। मालवणी पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले में आगे की जांच कर रही है।

Read More मुंबई में गर्मी से बेहाल लोग, वर्सोवा बीच पर रात बिताने पहुंचे सैकड़ों लोग

दूसरी हत्या १५ जुलाई को मालवणी गेट नंबर ८ पर रिहायशी मकान में रहनेवाले पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में हुई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर ५२ वर्षीय पत्नी को सिल-बट्टे से मार डाला। मालवणी पुलिस ने घटना के बाद आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।

Read More NEET परीक्षा के बीच मुंबई में बेस्ट प्रशासन का कड़ा रुख, हड़ताली कर्मचारियों को 'मेस्मा' का नोटिस जारी

तीसरी हत्या शनिवार १६ जुलाई की दोपहर १२.३० बजे हुई, जब मालवणी निवासी तौफीक खान क्षेत्र में शौच करने जा रहा था, तभी १६ वर्षीय युवक से कहासुनी हो गई। इस विवाद में आरोपी ने तौफीक खान की  चाकू  मारकर हत्या कर दी।

Read More BMC से क्यूआर कोड आईडी कार्ड मिलने के बाद भी फेरीवाले परेशान; पुलिस और बीएमसी के बीच समन्वय की कमी से उपजा भ्रम

इस घटना में १६ वर्षीय किशोर आरोपी को भी मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चौथी हत्या १५ दिन पहले मालवणी में एक नाबालिग लड़के की हुई थी। मालवणी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुंबई : बांद्रा ईस्ट में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरा, कई वाहन क्षतिग्रस्त

तीन दिनों में तीन हत्याओं और पंद्रह दिन में कुल चार हत्याओं के बाद मालवणी क्षेत्र में रहनेवाले नागरिकों के मन में भय का माहौल है, वहीं एक के बाद एक चार हत्याओं के बाद मालवणी पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि पुलिस मालवणी क्षेत्र में रोजाना होनेवाली हत्याओं को कैसे रोक पाती है?

 

Related Posts