13 जून को मुंबई और नागपुर में ईडी दफ्तरों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस- नाना पटोले

13 जून को मुंबई और नागपुर में ईडी दफ्तरों पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस- नाना पटोले

Rokthok Lekhani

Read More अभिनेता के घर पर गोलीबारी; उद्देश्य बिश्नोई गिरोह के लिए आर्थिक और अन्य लाभ प्राप्त करना था

मुंबई : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसके खिलाफ 13 जून को मुंबई और नागपुर में ईडी कार्यालयों के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पटोले के नेतृत्व में मुंबई में ईडी कार्यालय के सामने 13 जून सोमवार को प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक दल के नेता और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण खास तौर से मौजूद रहेंगे।

Read More मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजिंक्य नाइक; फडणवीस, ठाकरे और पवार का था समर्थन

इसके अलावा आदिवासी विकास मंत्री केसी पड़वी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, मत्स्य पालन मंत्री असलम शेख, गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल, राज्य मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप, सांसद रजनी पाटिल, कुमार केतकर, प्रदेश कार्याध्यक्ष बसवराज पाटिल, नसीम खान, प्रणिती शिंदे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे समेत कई कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पटोले ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स, एनसीबी जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों को कठपुतली बना दिया है और विपक्ष को बदनाम करने के लिए इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।

Read More स्पा के अंदर हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या; एक व्यक्ति गिरफ्तार

देश भर में विपक्षी दलों के नेताओं पर छापेमारी की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस पार्टी लगातार इसके विरोध में आवाज उठाती रही है। पटोले ने कहा कि हाल ही में उदयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के नव संकल्प शिविर में हमारे नेताओं के उत्साह को देख कर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की साजिश के विरोध में कांग्रेस पार्टी सोमवार 13 जून को ईडी कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन करेगी। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है।

Read More मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड पर जहाज में लगी आग पर पाया गया काबू... कोई हताहत नहीं


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर
खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए। एक अधिकारी ने...
नवी मुंबई / तीन मंजिला इमारत ढह गई; मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका
गढ़चिरौली / मुखबिर के आरोप में पूर्व नक्सली की हत्या, नक्सलियों ने देर रात हमला कर घटना को दिया अंजाम
मुंबई / अंजलि बिरला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक कंटेंट पोस्ट; आठ लोग तलब 
मुंबई / उद्धव ठाकरे को 64वें जन्मदिन पर 27000 हीरों की कारीगरी से बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भेंट
मुंबई / विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका; पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे उद्धव ठाकरे गुट में शामिल
मुंबई /  सीट बंटवारे को लेकर दो विशेष समितियों का गठन

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media