बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत…

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को बड़ी राहत…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट का असर; जानिए नए रेट

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को एक बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को ३१ मई से ६ जून तक के लिए अबू धाबी जाने की इजाजत दे दी है। जैकलीन ने २८ मई को अबू धाबी में हो रहे आईफा अवॉडर््स के लिए जाने की कोर्ट से इजाजत मांगी थी। इससे पहले भी जैकलीन ने कोर्ट में १७ मई से २८ मई के दौरान अबू धाबी, दुबई, प्रâांस और नेपाल जाने के लिए अर्जी लगाई थी। जिसका ईडी ने विरोध किया था और बाद में जैकलीन ने अर्जी भी वापिस ले ली थी। जैकलीन के वकील ने कहा था कि अबू धाबी में होने वाले अवॉर्ड समारोह अगली तारीख के लिए टल गये थे और इसलिए नई तारीख का एलान होने के बाद अर्जी लगायी जाएगी।

Read More मुंबई में बारिश के बीच हादसा: ईस्टर्न फ्रीवे पर कार रेलिंग से टकराई, ट्रैफिक प्रभावित

एजेंसी ने जैकलीन की विदेश जाने की अर्जी का विरोध किया और कहा कि जैकलीन से सुकेश चंद्रशेखर की २०० करोड़ की उगाही मामले में पूछताछ की जा रही है। लेकिन वो ठीक से जानकारी नहीं दे रही हैं। इस मामले में ७.२५ करोड़ की संपत्ति भी एजेंसी अटैच कर चुकी है। एजेंसी को जैकलीन के विदेश जाने का भी शक है और इसलिए ही पहले भी जैकलीन के लिए लुक आउट सर्वुâलर जारी किया गया था। सुनवाई के दौरान एक्ट्रेस जैकलीन भी कोर्ट में मौजूद रहीं।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से लाए जा रहे 29 विदेशी जीव जब्त

अदालत में जैकलीन के वकील ने कहा कि एजेंसी ने जब भी पूछताछ के लिए बुलाया, वो गई हैं और हमेशा जांच में सहयोग किया है। जैकलीन पिछले १३ सालों से हिंदुस्थान में रह रही हैं। जैकलीन को अबू धाबी ने ३१ मई से ५ जून के दौरान होनेवाले अवॉर्ड समारोह के लिए बुलाया जिसे जांच एजेंसी भी पता कर चुकी है। जैकलीन अबू धाबी में मैरिना सर्वेâट में डब्लयू होटल में रुकेंगी, आने-जाने और समारोह के दौरान रुकने की सारी जानकारी एजेंसी के साथ साझा करेंगी। इसके अलावा कोर्ट जो भी शर्तें लगाएगा उसका पालन करना होगा।

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: 7 बांधों में बचा केवल 8% पानी, BMC ने शुरू किया आरक्षित जल का उपयोग

दलीलों के बाद अदालत ने जैकलीन को शर्तों के साथ ३१ मई से ६ जून तक के लिए अबू धाबी जाने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि जैकलीन को ५० लाख की एफडीआर और ५० लाख रुपए की जमानत राशी भी जमा करनी होगी। इसके अलावा एजेंसी को आने-जाने, रहने की जगह के बारे में जानकारी देनी होगी। अगर जैकलीन वापिस नहीं आती हैं तो ५० लाख की एफडीआर जब्त कर ली जाएगी। इसके अलावा वापिस आने के बाद जैकलीन एजेंसी को जानकारी देंगी।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान