Thane; four
Mumbai 

मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन; जुहू तट पर अलग-अलग चार संगठनों द्वारा छठ पूजा का आयोजन

मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन; जुहू तट पर अलग-अलग चार संगठनों द्वारा छठ पूजा का आयोजन छठ पूजा सामूहिक रूप से आज पूरे देश में मनाई जाने लगी है। लेकिन इसकी शुरुआत 34 साल पहले मुंबई के जुहू तट पर सिर्फ 60 परिवारों से हुई थी।  यह एक सामाजिक उत्सव से आगे बढ़कर बिहारियों के राजनीतिक रसूख का भी प्रतीक बन गया है। मुंबई के जुहू स्थित समुद्री तट पर अलग-अलग चार संगठनों द्वारा जब छठ पूजा का आयोजन किया जाता है, और वहां लाखों की भीड़ जुटती है, तो सभी राजनीतिक दलों को उनमें एक बड़ा ‘वोटबैंक’ भी नजर आता है। क्योंकि सिर्फ मुंबई और ठाणे में ही बिहार मूल के 10 से 12 लाख लोग रहते हैं। जल्दी ही होनेवाले स्थानीय निकाय चुनावों में ये जिधर घूम जाएं, उसकी नैया पार लगा सकते हैं।
Read More...

Advertisement