Ranji
National 

मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया

मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया गुजरात से मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक ऋषि तुषार अरोट भी शामिल है। ऋषि अरोट पूर्व रणजी क्रिकेटर है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 'डिजिटल अरेस्ट स्कैम' के ज़रिए आरे कॉलोनी की एक बुज़ुर्ग नागरिक से 32.7 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, जिससे कुल गिरफ़्तारियों की संख्या सात हो गई है। 
Read More...
Maharashtra 

पुणे :  पृथ्वी शॉ और अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में अंकित बावने की अगुवाई में महाराष्ट्र की टीम में खेलेंगे

पुणे :  पृथ्वी शॉ और अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में अंकित बावने की अगुवाई में महाराष्ट्र की टीम में खेलेंगे भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना आगामी रणजी ट्रॉफी (2025-26) सीजन में अंकित बावने की अगुवाई में महाराष्ट्र की टीम में खेलेंगे। 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र 15-18 अक्टूबर तक तिरुवनंतपुरम में अपने पहले मैच में केरल से भिड़ेगा। पृथ्वी शॉ पूर्व में मुंबई क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से उन्होंने पिछले सीजन मुंबई रणजी टीम में अपनी जगह खो दी थी।इसके बाद शॉ ने मुंबई की जगह अगला रणजी सीजन महाराष्ट्र टीम की तरफ से खेलने का फैसला किया है।
Read More...

Advertisement