1.3
Maharashtra 

मुंबई : देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट; प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे

मुंबई : देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट; प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट मुंबई और ठाणे को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने पर करीब 22 लाख यात्री इससे प्रतिदिन यात्रा करेंगे। मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन 4 एवं 4ए का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस रूट के प्रथम चरण का ट्रायल रन देखने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि करीब 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से यह मेट्रो रूट बना है। मुंबई के वडाला, घाटकोपर, मुलुंड होते हुए ठाणे के कासरवडावली एवं गायमुख तक को जोड़नेवाले इस प्रथम चरण का रूट शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।
Read More...

Advertisement