monorai
Mumbai 

मुंबई : 20 सितंबर से मोनोरेल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा

मुंबई : 20 सितंबर से मोनोरेल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) ने मुंबई मोनोरेल के आधुनिकीकरण और भविष्य के लिए इसे तैयार करने के उद्देश्य से 20 सितंबर से मोनोरेल सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है। यह फैसला मोनोरेल सिस्टम को मजबूत, सुरक्षित और अधिक भरोसेमंद बनाने के लिए लिया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके। मुंबई मोनोरेल में पहली बार स्वदेशी रूप से हैदराबाद में विकसित सीबीटीसी (संचार आधारित ट्रेन नियंत्रण) सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। 5 इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग 32 स्थानों पर लगाए जा चुके हैं, जिसका परीक्षण जारी है। 260 वाई-फाई एक्सेस पॉइंट्स, 500 आरएफआईडी टैग्स, 90 ट्रेन डिटेक्शन सिस्टम और कई डब्ल्यूएटीसी यूनिट्स पहले ही स्थापित हो चुकी हैं। वे-साइड सिग्नलिंग का काम पूरा हो चुका है। अब एकीकृत परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।
Read More...

Advertisement