Chaturdashi
Maharashtra 

मुंबई : शनिवार को अनंत चतुर्दशी को मूर्तियों का विसर्जन; मुंबई मनपा प्रशासन ने 70 प्राकृतिक स्थलों सहित 290 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की  

मुंबई : शनिवार को अनंत चतुर्दशी को मूर्तियों का विसर्जन; मुंबई मनपा प्रशासन ने 70 प्राकृतिक स्थलों सहित 290 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की   मुंबई शहर व उपनगरों में गणेशोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को अनंत चतुर्दशी को मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा. इसके लिए मुंबई मनपा प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। लगभग 10 हज़ार अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 70 प्राकृतिक स्थलों सहित 290 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था की गई है। मुंबई मनपा के अनुसार प्रतिमा विसर्जन की पूरी तैयारी कर ली गई है। बप्पा को विदाई देने के लिए प्रशासन विभिन्न सुविधाओं के साथ तैयार है।
Read More...

Advertisement