Year's
National 

मुंबई : नए साल की पार्टी के लिए दिल्ली-मुंबई और गोवा में चरस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, ट्रेन से सफर करता था आरोपी

मुंबई : नए साल की पार्टी के लिए दिल्ली-मुंबई और गोवा में चरस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, ट्रेन से सफर करता था आरोपी क्राइम ब्रांच की टीम ने चरस की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.760 किलो चरस बरामद की गई है। आरोपित की पहचान मुंबई, ठाणे के जमाल अख्तर के रूप में हुई है। इसने दिल्ली, मुंबई और गोवा में, खासकर नव वर्ष की पार्टियों में सप्लाई करने के लिए हिमाचल प्रदेश से चरस मंगवाई थी।साड़ी का व्यापार करने के बावजूद, आरोपित अधिक मुनाफा कमाने के लालच में ड्रग तस्करी करने लगा। बरामद की गई चरस मुंबई के एक ड्रग सप्लायर को दी जानी थी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सेंट्रल रेलवे द्वारा चार विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाई जाएंगी

मुंबई : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सेंट्रल रेलवे द्वारा चार विशेष उपनगरीय सेवाएं चलाई जाएंगी नव वर्ष की पूर्व संध्या मनाने वाले यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सेंट्रल रेलवे 31 दिसंबर, 2025 और 1 जनवरी, 2026 की मध्यरात्रि को चार विशेष उपनगरीय ट्रेन सेवाएं संचालित करेगा। ये विशेष सेवाएं मेन लाइन और हार्बर लाइन दोनों पर संचालित होंगी, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को कल्याण और पनवेल से जोड़ेंगी। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, 1 जनवरी, 2026 की सुबह के शुरुआती घंटों में मेन लाइन पर दो विशेष सेवाएं और हार्बर लाइन पर दो विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी।
Read More...
National 

वाराणसी : मुंबई में न्यू ईयर पर इस्तेमाल होने की आशंका 2 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त

वाराणसी : मुंबई में न्यू ईयर पर इस्तेमाल होने की आशंका 2 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त की है. पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि नशे की यह खेप यूपी से मुंबई ले जाई जा रही थी. न्यू ईयर पर मुंबई में इसका इस्तेमाल होने की आशंका है. इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि झांसी नारकोटिक्स विभाग और वाराणसी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को लहरतारा चौराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी की है.
Read More...
Mumbai 

मुंबई : पिछले साल हुई मारपीट का मामला फिर से सुर्खियों में; महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया

 मुंबई : पिछले साल हुई मारपीट का मामला फिर से सुर्खियों में; महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया एक ओला ड्राइवर के साथ पिछले साल हुई मारपीट का मामला फिर से सुर्खियों में है। 24 वर्षीय पीड़ित ड्राइवर पर पार्क साइट इलाके में ऑडी कार मालिक ने कथित रूप से जानलेवा हमला किया था। हमले के परिणामस्वरूप उसकी रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और वह अब सामान्य जीवन जीने में असमर्थ है। ड्राइवर की स्थिति इतनी गंभीर है कि वह बिस्तर से उठ नहीं पा रहा है और न ही पहले की तरह काम कर सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है, क्योंकि घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। घटना के समय पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी और गवाह भी मौजूद थे। इसके बावजूद पार्क साइट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इसे “गुस्से में की गई हरकत” बताकर मामले को हल्का करने की कोशिश की।
Read More...

Advertisement