Directorate
Mumbai 

मुंबई  : अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज

मुंबई  : अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज प्रवर्तन निदेशालय  ने स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। एजेंसी ने मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में अर्जी दाखिल कर खरात के खिलाफ ‘प्रोडक्शन वारंट’ जारी करने की मांग की है। फिलहाल वह नासिक जिले में पुलिस हिरासत में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह मामला 6 अप्रैल को पीएमएलए  के तहत दर्ज किया था, जो नासिक पुलिस की FIR के आधार पर शुरू हुआ था।  एफआईआर में खरात पर जबरन वसूली, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ और कई महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में उसके खिलाफ कई अन्य  एफआईआर भी दर्ज हैं।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने  रिलायंस कम्युनिकेशंस के कथित धोखाधड़ी मामले में 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की 

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने  रिलायंस कम्युनिकेशंस के कथित धोखाधड़ी मामले में 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की  प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उसने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड बैंक कथित धोखाधड़ी मामले में 3034.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है, जिससे रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के मामलों में कुल कुर्की 19,344 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर गठित  एसआईटी रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के मामलों की जांच कर रही है, जिसमें एसबीआई बैंक/पब्लिक फंड के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 9.22 करोड़ का तस्करी वाला सोना बरामद, राजस्व खुफिया निदेशालय ने जवेरी बाजार में मारा छापा 

मुंबई : 9.22 करोड़ का तस्करी वाला सोना बरामद, राजस्व खुफिया निदेशालय ने जवेरी बाजार में मारा छापा  राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई क औद्योगिक क्षेत्र जवेरी बाजार में ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। इस रेड में 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गया सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹9.22 करोड़ है। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने एक सक्रिय सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, जो लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त था।
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : मनी-लॉन्ड्रिंग;  एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने 12 जगहों पर तलाशी ली

मुंबई : मनी-लॉन्ड्रिंग;  एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने 12 जगहों पर तलाशी ली एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मुंबई समेत महाराष्ट्र में 12 जगहों पर तलाशी ली। यह छापेमारी उन लोगों के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई, जिनमें एक यमन का नागरिक और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। ये लोग कथित तौर पर नंदुरबार के एक एजुकेशनल और चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े हैं, जिस पर पिछले साल फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप था। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने नंदुरबार ट्रस्ट के कथित FCRA उल्लंघन को लेकर 12 जगहों पर छापे मारे।
Read More...

Advertisement