remaining
Mumbai 

मुंबई : अप्रैल के बचे हुए दिनों में मौसम का मिजाज रहने वाला है गर्म और उमस भरा 

मुंबई : अप्रैल के बचे हुए दिनों में मौसम का मिजाज रहने वाला है गर्म और उमस भरा  महानगर में अप्रैल के बचे हुए दिनों में मौसम का मिजाज गर्म और उमस भरा रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि कुछ दिनों में इसमें हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। मौसम वैज्ञानिक और विशेषज्ञ के अनुसार, तापमान बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा, लेकिन बढ़ती उमस (ह्यूमिडिटी) लोगों की परेशानी बढ़ाएगी।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : अगले हफ्ते शुरू हो सकता है एल्फिंस्टन ब्रिज के शेष हिस्से को गिराने का काम 

मुंबई : अगले हफ्ते शुरू हो सकता है एल्फिंस्टन ब्रिज के शेष हिस्से को गिराने का काम  ब्रिटिश काल के एल्फिंस्टन ब्रिज के शेष हिस्से को गिराने का काम आखिरकार अगले हफ्ते शुरू हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र रेल अवसंरचना विकास निगम (एमआरआईडीसी) के साथ वे-लीव शुल्क को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद, पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) से इसे हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। एमआरआईडीसी के अधिकारियों की एक टीम ने पुल के पश्चिमी हिस्से को तोड़ने की तैयारी के तहत शुक्रवार दोपहर को विध्वंस स्थल का दौरा किया, जो पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आता है। 112 साल पुराने इस पुल को 12 सितंबर को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, जिसके बाद इसके संपर्क मार्गों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
Read More...
National 

नई दिल्ली : एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे दो स्क्वाड्रनों को 2026-27 तक भारत को देगा रूस 

नई दिल्ली : एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे दो स्क्वाड्रनों को 2026-27 तक भारत को देगा रूस  रूस ने आश्वासन दिया है कि वह एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बचे दो स्क्वाड्रनों को 2026-27 तक भारत को दे देगा। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसी एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान को जमकर धूल चटाई थी। एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के चौथे और पांचवें स्क्वाड्रन की डिलीवरी में रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से देरी हुई। हाल में चीन के किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह और एंड्री बेलौसेव के बीच इसको लेकर द्विपक्षीय बैठक में चर्चा हुई।
Read More...
Mumbai 

एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज

एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज महाराष्ट्र में एसटी कर्मचारियों के वेतन का शेष 44 प्रतिशत भुगतान आज किया जाएगा। एसटी कर्मचारी बहुत नाखुश थे क्योंकि उन्हें 7 अप्रैल को केवल 56 प्रतिशत वेतन ही मिला था। इसके बाद परिवहन मंत्री और परिवहन विभाग ने तत्काल बैठक कर एसटी कर्मचारियों के शेष वेतन का भुगतान करने का निर्णय लिया।
Read More...

Advertisement