Panvel court
Mumbai 

पनवेल कोर्ट में काम करने वाले क्लर्क के साथ लूटपाट... दो आरोपी गिरफ्तार 

पनवेल कोर्ट में काम करने वाले क्लर्क के साथ लूटपाट... दो आरोपी गिरफ्तार  पनवेल शहर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उक्त घटना में शामिल तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। पनवेल शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने के अनुसार, उक्त मामले में पनवेल के करंजाडे में रहने वाले आदित्य महाडीक और करण सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि इनका एक साथी फरार है। कादबाने ने बताया कि लूट की उक्त घटना पनवेल कोर्ट के क्लर्क देवानंद प्रकाश खंडारे के साथ हुई।
Read More...

Advertisement