Mumbai
Maharashtra 

मुंबई : लोग काम को पहचानते हैं, ‘नाम’ को नहीं - एकनाथ शिंदे

मुंबई : लोग काम को पहचानते हैं, ‘नाम’ को नहीं - एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि वर्षों पहले अलग हुए चचेरे भाइयों-उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का एक साथ आना ‘लोकतंत्र के लिए अच्छा’ है, लेकिन इससे यह मजबूत संदेश भी गया है कि जनता उन लोगों का समर्थन करती है, जो उनके कल्याण के लिए काम करते हैं. ‘पीटीआई’ को दिए वीडियो इंटरव्यू में शिंदे ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने एक समय अपने चचेरे भाई राज को दरकिनार कर दिया था, जो 2005 में नाटकीय ढंग से शिवसेना से बाहर हो गए थे, ऐसे में दोनों का फिर से एक साथ आना विडंबनापूर्ण है.
Read More...
National 

मुंबई : भाजपा नेता वसीम खान ने सपा के पूर्व सांसद एस. टी. हसन के उस बयान की निंदा की

मुंबई : भाजपा नेता वसीम खान ने सपा के पूर्व सांसद एस. टी. हसन के उस बयान की निंदा की मुंबई में भाजपा नेता वसीम खान ने सपा के पूर्व सांसद एस. टी. हसन के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड आपदा को धार्मिक स्थलों के विध्वंस से जोड़ा था। खान ने इसे शर्मनाक बताते हुए सपा को तीन दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। 
Read More...
Mumbai 

मुंबई: कबूतरों को दाना डालने पर अब तक 142 लोगों पर जुर्माना; 68,700 रुपये वसूले

मुंबई: कबूतरों को दाना डालने पर अब तक 142 लोगों पर जुर्माना; 68,700 रुपये वसूले मुंबई में कबूतरों को दाना डालने पर हाईकोर्ट ने जब से रोक लगाई है तब से बीएमसी एक्शन में है। बीएमसी ने कबूतरों को दाना डालने पर अब तक 142 लोगों पर जुर्माना लगाकर करीब 68,700 रुपये वसूले हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दाना खिलाने पर लगी रोक को लेकर याचिकाकर्ताओं को कोई राहत नहीं दी थी। इस सब के बीच जैन समाज पांबदी को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई: बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी;  क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

मुंबई: बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी;  क्राइम ब्रांच ने 2 लोगों को हिरासत में लिया मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के रहने वाले 2 लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पर बड़ी जालसाजी का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, प्यार में जिन लोगों का दिल टूट जाता था, दोनों आरोपी ऐसे ही लोगों को अपना शिकार बनाते थे और बिछड़े प्रेमी-प्रेमिकाओं को मिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों के पास से भारी संख्या में सोने के आभूषण और नकदी भी बरामद की है। पुलिस को 1 अगस्त को इस मामले की भनक लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
Read More...

Advertisement