turned
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई लोकल का एसी खराब होने के बाद भट्टी बना ट्रेन का डिब्बा, दम घुटने से कई यात्री बेहोश
Published On
By Online Desk
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल का डिब्बा उस वक्त गर्म भट्टी में तब्दील हो गया जब उसका एसी खराब हो गया। यात्रियों से खचाखच भरे इस डिब्बे में महिलाओं समेत कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। एक यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आखिर में ट्रेन को मुलुंड और कुर्ला के बीच लगभग 15 किलोमीटर तक दरवाजे खोलकर चलाया गया ताकि हवा आ-जा सके। मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
Published On
By Online Desk
नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुंबई में मैट्रिमोनियल साइट पर मिला दूल्हा निकला 4 बेटियों का बाप, महिला के लाखों रुपये और सोना लेकर हुआ फरार
Published On
By Online Desk
अंधेरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुनर्विवाह की इच्छुक 33 वर्षीय महिला मैट्रिमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बन गई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह किया। बाद में, उसके चार बेटियों का पिता होने का खुलासा हुआ। पीड़िता ने फर्जी पति शब्बीर शेख उर्फ समीर और उसके भाई शाकिर शेख के खिलाफ डीएन नगर पुलिस में केस दर्ज कराया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अंधेरी में एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है। 2024 में तलाक के बाद उसने पुनर्विवाह के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई। इस दौरान आरोपी ने खुद को ट्रैवल कारोबारी बताकर संपर्क किया और कहा कि उसकी पत्नी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। मुंबई : जाम में डूब चुकी है पूर्व द्रुतगति महामार्ग; बॉटलनेक में तब्दील हो गया
Published On
By Online Desk
एमएमआरडीए की नाकाम और अव्यवस्थित प्लानिंग के चलते पूरी मुंबई जाम में डूब चुकी है। ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार और विक्रोली फ्लाईओवर को बिना समन्वित योजना के खोलने का नतीजा यह हुआ कि पूर्व द्रुतगति महामार्ग एक विशाल बॉटलनेक में तब्दील हो गया। इससे रोज लाखों वाहन घंटों तक वहां फंस रहे हैं। इस वजह से ईंधन जल रहा है और आम नागरिक का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे साफ होता है कि विकास के नाम पर केवल कागजी योजनाएं बनीं, जबकि जमीन पर अव्यवस्था ही उतरी है। कुल मिलाकर मुंबई की रफ्तार थमती नजर आ रही है और उसकी कीमत जनता चुका रही है। 
