ठाणे में आग से 20 कबाड़ गोदाम जलकर खाक हुए
By: Rokthok Lekhani
On
ठाणे : महाराष्ट्र के भिवंडी में बुधवार को आग लगने से करीब 20 गोदाम जलकर खाक हो गए, जहां कबाड़ का सामान रखा गया था। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भिवंडी निजामपुर नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार ने कहा कि फातिमा नगर इलाके में स्थित गोदामों में सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी आग में कोई घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 100 से ज्यादा गोदाम हैं और उनमें से करीब 20 गोदाम जलकर खाक हो गए
पवार ने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गए और पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
Today's Epaper
Tags:


