म्हाडा के कोकण बोर्ड के घरों को अपने नाम करने के लिए १९ हजार से अधिक लोगों ने दिखाई रुचि

म्हाडा के कोकण बोर्ड के घरों को अपने नाम करने के लिए १९ हजार से अधिक लोगों ने दिखाई रुचि

Read More दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : वर्दी की आड़ में अपहरण और लूटे 10,000 डॉलर, मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

मुंबई : म्हाडा के कोकण बोर्ड के घरों को अपने नाम करने के लिए १९ हजार से अधिक लोगों ने रुचि दिखाई है। ८,९८४ घरों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई है। २४ घंटे के भीतर ही म्हाडा की लॉटरी में शामिल होने के लिए १९ हजार लोगों ने अपनी यूजर आईडी तैयार कर ली है। यूजर आईडी बनाने के बाद बुधवार देर शाम तक ८,११० लोगों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। रजिस्ट्रेशन कर २,८१२ आवेदकों ने फॉर्म भर लिया है, वहीं ६८५ आवेदकों ने फॉर्म भरकर डिपॉजिट मनी जमा करवा दी है। आम जनता के किफायती घरों का सपना पूरा करने के लिए बोर्ड द्वारा कल्याण, मीरा रोड, नई मुंबई, ठाणे और सिंधदुर्ग में घर तैयार किए गए हैं। १४ अक्टूबर को ८,९८४ घरों की लॉटरी जारी की जाएगी।

Read More मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद

म्हाडा की बेवसाइट के माध्यम से आवेदक ऑनलाइन यूजर आईडी तैयार कर फॉर्म भर लॉटरी में शामिल हो सकते हैं। लॉटरी में शामिल होने के लिए आवेदक २२ सितंबर की रात ११ बजकर ५९ मिनट तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम अवधि २३ सितंबर की रात ११ बजकर ५९ मिनट तक निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने वाले आवेदक २४ सितंबर की रात ११ बजकर ५९ मिनट तक डिपॉजिट मनी जमा कर सकते हैं। १४ अक्टूबर को लॉटरी जारी होने के बाद लॉटरी में जगह नहीं बना पाने वाले आवेदकों को उनको पैसा लौटा दिया जाएगा।

Read More मुंबई : अवैध रूप से स्टोर किए गए 451 एलपीजी सिलेंडर जब्त, कीमत 40.61 लाख रुपये, 8 वाहन भी पकड़े


Tags: