सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना ASI को पड़ा महंंगा, CISF ने सीज किया मोबाइल

सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोकना ASI को पड़ा महंंगा, CISF ने सीज किया मोबाइल

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे स्टेशन पर सतर्क यात्री ने 54,000 के मोबाइल की चोरी रोकी, चोर गिरफ्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक सीआईएसएफ के अधिकारी को सलमान खान को रोकते हुए देखा गया था. यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का था. सलमान खान को रोकने वाले सीआईएसएफ अधिकारी का नाम एएसआई सोमनाथ मोहंती है. सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोककर सोमनाथ मोहंती के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है. आपको बता दें कि सोमनाथ ओडिशा के रायगढ़ के रहने वाले हैं.

Read More मुंबई : पॉश सोसायटी में दहशत, शिकार की तलाश में घूमता दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

सीआईएसएफ द्वारा सोमनाथ का फोन सीज कर लिया गया है, क्योंकि उन्होंने सलमान वाले मुद्दे पर मीडिया से बात की थी. रिपोर्ट के अनुसार, एक सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया मीडिया से बातचीत करने के चलते सोमनाथ मोहंती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. उनका मोबाइल फोन यह सुनिश्चित करने के लिए जब्त किया गया है कि वह घटना के बारे में मीडिया से अब कोई बात न कर पाएं.

Read More दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम

आपको बता दें कि सोमनाथ ने सलमान खान को मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय रोका था, जब वह अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए रूस जा रहे थे. सोमनाथ द्वारा सलमान को रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ था. सोमनाथ मोहंती ने मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान को एंट्री करने से पहले अपने डॉक्यूमेंट दिखाने के लिए रोक दिया था.

Read More मुंबई में 48 घंटे के भीतर अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत, जांच जारी

आपको बता दें कि बड़े स्टार्स के साथ उनकी टीम भी ट्रेवल करती है, इसलिए डॉक्यूमेंट्स को चेक कराने का नाम उनकी टीम ही करती है और स्टार्स बिना किसी रुकावट के एंट्री कर लेते हैं. पर सोमनाथ ने सलमान खान को ऐसे ही एंट्री करने नहीं दी. इस दौरान एयरपोर्ट पर जो फोटोग्राफर्स मौजूद थे, उनके कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई. सोमनाथ को वायरल हुए वीडियो में आप फोटोग्राफर्स को पीछे हटने के लिए कहते हुए भी सुन सकते हैं. मोहंती के इस कार्य की सोशल मीडिया पर हर ओर जमकर तारीफ हुई.

फिलहाल, सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो कोरोनावायरस के कम केसेज सामने आने के बाद वह रूस के लिए निकल पड़े हैं. उनके साथ कैटरीना कैफ भी शूटिंग के लिए रूस पहुंची है. सलमान खान की टाइगर 3 के सेट से हाल ही में एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें एक्टर रंगीन लिबास में नजर आए. यह टाइगर 3 में सलमान का एक लुक बताया गया था.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत