मुंबई के मगथने इलाके में स्थित शिवसेना विधायक के कार्यालय के पास पटाखों से लदा वाहन पाया गया

मुंबई के मगथने इलाके में स्थित शिवसेना विधायक के कार्यालय के पास पटाखों से लदा वाहन पाया गया

Read More मुंबई : पवई  होटल में चोरी का मामला: फिल्म डायरेक्टर ने होटल कर्मचारी पर गंभीर आरोप

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट के जज को जामताड़ा से आया फोन, फिर वॉट्सऐप पर एक मैसेज, और लग गया बड़ा चूना

मुंबई : उत्तर मुंबई के मगथने इलाके में स्थित शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे के कार्यालय के पास पटाखों से लदा एक वाहन पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि एक टाटा सूमो गाड़ी पिछले करीब छह दिन से लावारिस खड़ी थी, जिसके बारे में लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई।

Read More मुंबई : रेड सिग्नल तोड़ा और कुचल दिया... 8 साल चली कानूनी जंग, अब हिट-एंड-रन के मुजरिम भरेंगे 1 करोड़

उन्होंने कहा, ” वाहन के भीतर पटाखे पाए गए। इस वाहन का मालिक पास की ही एक इमारत में रहता है और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। उसका कहना है कि उसने बारिश से बचाने के लिए पटाखों को वाहन में ही छोड़ दिया था। मामले की सभी पहलुओं की जांच जारी है।”
विधायक ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पुलिस स मामले की गहन जांच करने की मांग की है।

Read More मुंबई से बंगाल तक जुड़ रहे तार, एनसीआर के दो सुपर स्‍पेशियलिटी अस्पतालों पर भी संदेह


Tags: