मुंबई विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल द्वारा भेजी गई धमकी

मुंबई विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की ईमेल द्वारा भेजी गई धमकी

Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा भेजी गई है। जानकारी के तहत इस ईमेल में कहा गया है कि बी कॉम का रिजल्ट जल्दी जारी किया जाए, वरना मुंबई विश्वविद्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। ये धमकी भरे ईमेल पहली बार नहीं आए हैं बल्कि यह बीते दो तीन दिन से लगातार आ रहे हैं। इन ईमेल में गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल हुआ है।

Read More मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, अब कम आएगा बिजली बिल, मुंबई में आज से नए रेट लागू

बता दें कि 10, 11 और 12 अगस्त को लगातार ईमेल आने से सभी हैरान हैं। 12 अगस्त को आए ईमेल में बीकॉम का रिजल्ट जल्दी जारी करने को कहा गया है और बम की तस्वीर भेजी गई है। मुंबई विश्वविद्यालय प्रशासन ने धमकी भरे मेल आने के बाद पुलिस को जानकारी दी है। इस मामले को लेकर साइबर पुलिस थाने में केस दर्ज किया जा चुका है और जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि विश्वविद्यालय में पहली बार सभी शैक्षणिक विभागों के लिए एडमिशन प्रक्रिया को सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से पूरा किए जाने का निर्णय लिया गया है।

Read More मुंबई मेट्रो की लाइन 2बी और 9 जल्द होंगी चालू, जानिए रूट और स्टेशन लिस्ट

Read More मुंबई : पानी का संकट गहराया, झीलों का जलस्तर घटकर 37.70% पर पहुंचा

Read More मुंबई : नक्सलवाद और आतंकवाद को जड़ से खत्म कर देना चाहिए : वारिस पठान


Tags: