एनसीपी प्रमुख शरद पवार बनकर तबादले के लिए गृह विभाग के अधिकारी को किया फोन, आरोपी गिरफ्तार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार बनकर तबादले के लिए गृह विभाग के अधिकारी को किया फोन, आरोपी गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More पुणे : शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बेकाबू हुई भीड़, कई भक्त घायल

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र सरकार के मुंबई स्थित मंत्रालय में गृह विभाग के अधिकारी को एक व्यक्ति ने खुद को एनसीपी प्रमुख शरद पवार बताते हुए फोन किया। आरोपी ने अधिकारी से किसी व्यक्ति के तबादला की चर्चा की। अधिकारी को शंका होने पर मामला पुलिस को सौंपा गया तो जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच मुंबई पुलिस की फिरौती विरोधी सेल कर रही है। 

Read More पालघर और धुले में दो सड़क हादसे, चार की मौत 

पुलिस के अनुसार आरोपी ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र के गृह विभाग के अधिकारियों को फोन किया था। आरोपी ने खुद को शरद पवार बताते हुए बात शुरू की। आरोपी द्वारा एनसीपी प्रमुख के अंदाज में बोलने का प्रयास करने पर अधिकारी को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सतर्क कर दिया। 

Read More अमरावती : तांत्रिक ने प्राइवेट पूजा के बहाने महिला से किया रेप 

गृह विभाग की सूचना पर मुंबई पुलिस के गावदेवी पुलिस थाने में बुधवार रात भादंवि की धारा 419 के तहत केस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने समानांतर जांच शुरू की। इसके बाद मुख्य आरोपी व उसके दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम अभी उजागर नहीं किए गए हैं। 

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी लैंड लीज़ पर महाराष्ट्र सरकार को फटकार, दो हफ़्ते में जवाब देना होगा

जांच में पता चला है कि आरोपी ने आवाज बदलकर कॉल करने वाले ऐप का इस्तेमाल करते हुए गृह विभाग को फोन किया था। बता दें, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में एनसीपी साझेदार है। राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल खुद एनसीपी के हैं। 

इसी तरह का कॉल नौ अगस्त को पुणे जिले के चाकन इलाके में भी किया गया था। यह फोन कॉल जमीन के लेन देन को लेकर किया गया था। चाकन पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Tags: