केंद्र से नहीं मिल रही है दवा, मुंबई और महाराष्ट्र में वैक्सीन की किल्लत- वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक
By: Rokthok Lekhani
On
Read More मुंबई : ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर बोर्ड में शामिल होंगे, रजिस्ट्रेशन फीस वैसी ही रहेगी: मंत्री सरनाईक
Rokthok Lekhani
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र में वैक्सीन की आपूर्ति ठीक तरह से नहीं कर पा रही है। जिसके कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर को बंद करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी वैक्सीन की जरूरत है उतनी आपुर्ति केन्द्र सरकार की ओर से नहीं की जा रही है।
मलिक ने बताया कि राज्य में वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 20 लाख है जबकि पहली खुराक लेनेवालों की संख्या काफी ज्यादा है। वैक्सीन की दूसरी डोज मिल जाएगी लेकिन पहली डोज लेने वालों को इंतजार करना होगा। इसलिए वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो रहे हैं।
Today's Epaper
Tags:


