कांदिवली में बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार

कांदिवली में बलात्कार के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का जोरों पर; जनवरी 2027 तक मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी

मुंबई : कांदिवली में एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 37 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 45 वर्षीय प्रणव शुक्ला उर्फ प्रणवानंद महाराज को गिरफ्तार किया।

Read More मुंबई मेट्रो 2B साइट पर हादसा: निर्माण कार्य के दौरान पलटा 400 टन का क्रेन, ट्रैफिक डायवर्ट कर राहत कार्य शुरू

अधिकारी ने बताया कि आरोपी बाबा ने कांदिवली के रघुलीला मॉल स्थित अपने कार्यालय में महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया और वसई तथा ठाणे जिले में भी ले जाकर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। बाबा ने अनुष्ठान करने के लिए महिला से कुछ पैसे भी लिए और जब उसने उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उसकी अनदेखी करनी शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा

Read More मुंबई : मरीन ड्राइव पर मोटरसाइकिल ने पैदल यात्री को टक्कर मारी, तीन व्यक्तियों की मौत


Tags: