राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने संभाली बीएमसी चुनाव की कमान!
Rokthok Lekhani
मुंबई : शिवसेना नेता, युवा सेना अध्यक्ष और राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे फरवरी 2022 में होने वाले बीएमसी के आम चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करते नजर आएंगे। शिवसेना आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की योजना तैयार की है। पिछले चुनाव में ही आदित्य ठाकरे के हाथ में बीएमसी चुनावों की पूरी जिम्मेदारी दी जानी थी, लेकिन भाजपा से मतभेद और राजनीति में अनुभव की कमी के कारण शिवसेना ने एक कदम पीछे ले लिया था। आगामी चुनाव को लेकर आदित्य ठाकरे जिस तरह एक्टिव हैं इससे स्पष्ट हो गया है कि उनके हाथ पूरी बीएमसी चुनाव की कमान आने वाली है।
मुंबई की सत्ता पाने के लिए पार्टियां किसी भी हद तक जाती है। एक-एक सीट के लिए संघर्ष करना पड़ता है। युवा नेता पिछले एक वर्ष से मुंबई में सक्रिय रुप से काम कर रहे हैं। परियोजना हो या कोई भी कार्य आदित्य ठाकरे हर मौके पर उपस्थित रह कर नेतृत्व करते दिखाई देते हैं। यहां तक वे पिछले एक साल से पार्टी के नगरसेवकों से निजी तौर पर मुलाकात कर रहे हैं। नगरसेवकों से उनके वार्ड में हो रहे कार्य, आवश्यकता पर बात कर उसे दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। बीएमसी कमिश्नर के साथ बैठक कर मुंबई में चल रही परियोजनाओं पर जल्द ओर तेजी से काम करने कर रहे हैं। काम की प्रगति कितनी है इसकी लगातार समीक्षा भी कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि वे बीएमसी चुनाव को लेकर कितना संजीदा है।
आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों का सामना करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं। उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य की समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राज्य के मामलों में व्यस्त हैं इसलिए पार्टी पर ध्यान देने का उनके पास पर्याप्त समय नहीं है। इसलिए पार्टी की कमान अब युवा सेना अध्यक्ष और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को सौंपी जाएगी। 2017 के चुनावों की तुलना में आदित्य ठाकरे अब राजनीतिक रूप से परिपक्व हो गए हैं। इसलिए उन्हें पार्टी का नेतृत्व सौंपकर उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का मौका दिया जाने वाला है।
बीएमसी चुनाव को लेकर पार्टियां अभी से कमर कर रही हैं। भाजपा सहित अन्य पार्टियों निर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ इच्छुक उम्मीदवारों को भी अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस अपने बल पर महानगरपालिका चुनाव में उतरने की घोषणा करती रही है। कांग्रेस अध्यक्ष की मुंबई में बड़ी रैली होने वाली है। शिवसेना के साथ एनसीपी का गठबंधन पक्का लग रहा है, जबकि कांग्रेस अभी तय नहीं कर पाई है कि वह गठबंधन के साथ जाएगा या अलग से चुनाव लड़े।


