मुंबई : पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजन को नहीं देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स

मुंबई : पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजन को नहीं देना होगा प्रॉपर्टी टैक्स


Rokthok Lekhani

मुंबई : बीएमसी ने पूर्व सैनिक, शहीद सैनिक की विधवा और अविवाहित शहीद सैनिकों के परिजन को मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स भरने से छूट देने का निर्णय किया है। यह प्रस्ताव स्थायी समिति के पास भेजा गया है, जिस पर बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।

Read More मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी

राज्य सरकार के निर्णय को बीएमसी ने मुंबई में भी लागू करने का निर्णय लिया है। यह छूट संबंधित व्यक्ति के मृत होने के पहले तक ही मिलेगी। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि यह छूट राज्य में एक ही प्रॉपर्टी पर दी जाएगी।

Read More मुंबई : सी एंड डी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बीएमसी बनाएगी डेडिकेटेड पोर्टल

प्रॉपर्टी टैक्स में छूट पाने के लिए संबंधित परिजन को जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी से प्रमाण-पत्र लाकर देना होगा। स्थायी समिति की बैठक में बुधवार को पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की विधवाओं और अविवाहित शहीद सैनिकों के परिजन को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट देने के विषय में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

Read More मुंबई : मेयर बंगले का 3.48 करोड़ से रेनोवेशन, 1931 का हेरिटेज भवन होगा रिस्टोर

Read More मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय ने  रिलायंस कम्युनिकेशंस के कथित धोखाधड़ी मामले में 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की 


Tags: