मनी लॉन्ड्रिंग केस : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी संभव

मनी लॉन्ड्रिंग केस : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी संभव

Read More मीरा रोड चाकूबाजी केस की जांच एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने संभाली, आईएसआईएस लिंक की आशंका से बढ़ी जांच

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई ओपन स्पेस पॉलिसी पर देरी, बीजेपी  कॉर्पोरेटर ने बीएमसी को लिखा पत्र

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख के खिलाफ ताजा सम्मन जारी किया है। यह सम्मन मनी लाॅड्रिंग केस में पूछताछ के लिए जारी किया गया है। ईडी ने दोनों को सोमवार तक पेश होने के लिए कहा है। अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए गुहार लगाई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया।

Read More मुंबई हिट-एंड-रन मामला 2024 : जब्त बीएमडब्ल्यू लौटाने से अदालत ने किया मना

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी 72 वर्षीय एनसीपी नेता को ईडी तीन बार सम्मन भेज चुकी है। लेकिन हर बार वह इस एजेंसी के सामने पेश होने से बचते रहे हैं। उनके बेटे और पत्नी को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है, लेकिन यह दोनों भी सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं हुए हैं। अनिल देशमुख को यह यह सम्मन महाराष्ट्र पुलिस में 100 करोड़ की घूस रैकेट चलाने के मामले में भेजा गया है। बता दें कि इसी मामले में अनिल देशमुख को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Read More मुंबई : केईएम हॉस्पिटल का नाम बदलने पर विवाद


Tags: