मुंबई : परमबीर सिंह पर आफत, 2 करोड़ की घूस मामले में एसीबी जांच को महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी

मुंबई : परमबीर सिंह पर आफत, 2 करोड़ की घूस मामले में एसीबी जांच को महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई पुलिस के पूर्व कमिशनर परमबीर सिंह के खिलाफ एसीबी जांच को महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। परमबीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कमिशनर पद पर रहते हुए निलंबित पुलिस अधिकारी अनूप दांगे को बहाल करने के एवज में 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Read More मुंबई : मेट्रो 2बी ने बनाया ग्रीन रिकॉर्ड! पर्यावरण के लिए बड़ी कामयाबी

पुलिस अधिकारी अनूप दांगे ने आरोप लगाया था कि उनसे एक शख्स ने संपर्क किया था, जिसने खुदको परमबीर सिंह का रिश्तेदार बताया था। दांगे ने कहा कि इस शख्स ने उनसे मुंबई पुलिस में बहाली के लिए 2 करोड़ रुपये मांगे थे। दांगे ने महाराष्ट्र गृह विभाग को दी अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि परमबीर सिंह के अपराधियों से संपर्क हैं।

Read More मुंबई :  ड्रग्स मामले में आया नया मोड़, श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही के खिलाफ पुलिस को नहीं मिला सबूत

शुरुआती जांच में दांगे की तरफ से लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाने के बाद एसीबी ने इस मामले की जांच शुरू करने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मांगी थी। बता दें कि परमबीर सिंह के खिलाफ पहले ही ठाणे पुलिस कमिशनर पद पर रहते हुए अपने कार्यकाल में गड़बड़ियां करने को लेकर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Read More मुंबई रेलवे कंट्रोल रूम में  शख्स ने फोन कर ५ करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी

परमबीर सिंह को एंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन मौत के मामले में भी गवाह बनाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में परमबीर सिंह का बयान भी दर्ज किया है।

Read More मुंबई: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, मुंबई में 2640 घरों के लॉटरी ड्रॉ की अंतिम तारीख बढ़ी, कब तक कर सकते हैं आवेदन?

Tags: