मुंबई महानगर में पानी की किल्लत! बढ़ने की बजाए घट रहा है झीलों का जलस्तर

मुंबई महानगर में पानी की किल्लत! बढ़ने की बजाए घट रहा है झीलों का जलस्तर

Rokthok Lekhani

Read More दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम

मुंबई : महानगर को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों में पिछले 3 साल में सबसे कम पानी जमा हुआ है। पिछले साल के मुकाबले 6.63 प्रतिशत कम पानी झीलों में आया है। इससे बीएमसी की चिंता बढ़ गई है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन झीलों के इलाकों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।

Read More मुंबई : बेकाबू सड़क हादसे; दुर्घटनाओं से हुई मौतों में २३ प्रतिशत की वृद्धि

गौरतलब है कि झीलों में 7 जुलाई को 2,66,848 एमएलडी पानी था, जो कुल क्षमता का 18.44 प्रतिशत है। यह सप्ताहभर बाद घट कर 2,51,119 एमएलडी रह गया। जलस्तर में 1.09 प्रतिशत गिरावट आई है। सातों झीलों मोदक सागर, तानसा, अपर वैतरणा, मध्य वैतरणा, तुलसी, विहार, भातसा में 14 जुलाई की सुबह 6 बजे तक 2,51,119 एमएलडी स्टॉक था।

Read More मुंबई : जोगेश्वरी में ट्रामा केयर अस्पताल के पास मिनी फायर स्टेशन बनाने की मांग...

वहीं, 2020 में इसी दौरान 3,47,123 एमएलडी पानी था, जो कुल क्षमता का 23.98 प्रतिशत था। 2019 में 6,79,932 एमएलडी पानी था, जो कुल क्षमता का 46.98 प्रतिशत था। बता दें कि मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सातों झीलों से प्रतिदिन 3,850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है।

Read More मुंबई : केईएम हॉस्पिटल का नाम बदलने पर विवाद


Tags: